बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के बेटे युग देवगन 16 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में ही फिटनेस को लेकर उनकी दिलचस्पी साफ नजर आने लगी है। अजय देवगन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटे का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें युग जिम में जमकर वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युग का फिट और मस्कुलर अंदाज देखने को मिला, वहीं बेटे को मेहनत करते देखकर अजय भी कैमरे के पीछे से इस खास पल को रिकॉर्ड करते नजर आए।
जिम में हैवी वर्कआउट करते दिखे युग
अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर युग के वर्कआउट सेशन की एक झलक साझा की। वीडियो में युग जिम में वेटेड पुल-अप्स करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शर्ट नहीं पहनी हुई थी और उनकी पीठ की मसल्स साफ नजर आ रही थीं। युग ने कमर पर ब्लैक वेटलिफ्टिंग बेल्ट बांध रखा था, जिससे एक भारी वजन प्लेट चेन की मदद से जुड़ी हुई थी। युग इस एक्सरसाइज को पूरी एकाग्रता के साथ करते नजर आए। उन्होंने डार्क एथलेटिक शॉर्ट्स पहन रखे थे और बिना जूतों के ही वर्कआउट कर रहे थे। वीडियो पर बड़े सफेद अक्षरों में ‘संडे’ की जगह ‘सोंडे’ लिखा गया था, जो पिता-पुत्र के इस जिम मोमेंट को खास अंदाज में दिखा रहा था। वीडियो में लगे शीशे के रिफ्लेक्शन से यह भी पता चलता है कि अजय खुद अपने बेटे का वर्कआउट रिकॉर्ड कर रहे थे।
Image Source : Ajay Devgn Instagramयुग देवगन।
बेटे की फिटनेस देखकर खुश हैं अजय
अजय देवगन का यह पोस्ट सिर्फ एक सामान्य जिम वीडियो नहीं था, बल्कि इसमें पिता और बेटे के बीच की बॉन्डिंग भी देखने को मिली। कैमरे के पीछे खड़े अजय जिस तरह युग के वर्कआउट को रिकॉर्ड कर रहे थे, उससे साफ था कि वह बेटे की फिटनेस जर्नी को लेकर काफी दिलचस्पी रखते हैं। युग की फिटनेस की यह झलक ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही अजय और काजोल ने अपने बेटे का 16वां जन्मदिन मनाया था। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए युग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।
जन्मदिन पर अजय ने शेयर की थी अनदेखी तस्वीर
युग के जन्मदिन पर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। यह तस्वीर उनके फैंस के लिए भी खास थी, क्योंकि इसमें दोनों साथ नजर आ रहे थे। तस्वीर के साथ अजय ने बेटे के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा था। अजय ने मजाकिया अंदाज में युग को अपना ‘फेवरेट छोटा शरारती’ बताते हुए कहा था कि वह अब उतना छोटा नहीं रहा। अभिनेता का यह पोस्ट पिता और बेटे के बीच की खास बॉन्डिंग को दिखाता है।
अजय और काजोल के दो बच्चे
अजय देवगन और काजोल ने साल 1999 में शादी की थी। दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं, बेटी न्यासा और बेटा युग। न्यासा भी अक्सर अपने माता-पिता के साथ सोशल मीडिया पर नजर आती हैं, जबकि युग आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि अजय समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों से जुड़े खास पल फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। युग का यह जिम वीडियो भी उसी सिलसिले की एक झलक है। कुछ दिनों पहले अजय देवगन के साथ वो एक मंदिर में स्पॉट किए गए थे।
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर चर्चा में अजय
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इन दिनों अपनी चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की अगली और अंतिम फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इस फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में दिखाई देंगे। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, मृणाल जाधव और रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं प्रकाश राज और जयदीप अहलावत फिल्म की नई कास्ट का हिस्सा हैं। ऐसे में एक तरफ अजय अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, तो दूसरी तरफ उनके बेटे युग का जिम वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।
ये भी पढ़ें: कौन थे आरएन काओ? रॉ के फाउंडर की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, 2028 में रिलीज होगी फिल्म
Latest Bollywood News