बॉलीवुड के स्टार कपल अजय देवगन और काजोल के लिए आज काफी स्पेशल दिन है। 16 साल पहले आज ही के दिन यानी 13 सितंबर को काजोल और अजय देवगन के बेटे युग का जन्म हुआ था। आज युग का सोलहवां जन्मदिन है, इस मौके पर काजोल और अजय देवगन ने अपने लाडले बेटे के साथ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उन पर प्यार लुटाया। काजोल ने जहां युग के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए प्यार भरा लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है तो वहीं अजय देवगन ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए युग को बर्थडे विश किया।
काजोल ने बेटे युग पर लुटाया प्यार
काजोल ने बेटे युग के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह युग को गले लगाए हैं और युग प्यार से अपनी मम्मी यानी काजोल का माथा चूम रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा- 'स्वीट सिक्सटीन, यकीन नहीं होता कि तुम इतने बड़े हो गए... ये लगभग यकीन नहीं कर पाने वाला पल है। क्योंकि मैं जब भी तुम्हें देखती हूं, मुझे तुममें आज भी वही छोटा बच्चा नजर आता है। मुझे पता है कि अब तुम बड़े, लंबे और मजबूत हो गए हो, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा वैसे ही रहोगे.... आज छोटा युग और बड़ा युग... साथ है। तुम्हारे जन्मदिन पर मैं तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं।'
युग से काजोल की उम्मीदें
अपने पोस्ट में काजोल आगे लिखती हैं- 'तुम्हें लेकर मेरे अंदर कुछ डर भी हैं, लेकिन कुछ उम्मीदें भी हैं। मुझे उम्मीद है कि तुम एक अच्छे इंसान बनोगे। एक ऐसा इंसान जो जिंदगी में आने वाली हर चुनौती का सामना हिम्मत, शालीनता और सबसे ज्यादा जरूरी दयालुता के साथ करोगे। खुद से प्यार और पूरी दुनिया से प्यार करोगे। ऊंची उड़ान भरो और खुलकर जियो मेरे प्यारे बेटे। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं, जितना तुम कभी नहीं जान पाओगे।'
अजय देवगन ने युग को विश किया बर्थडे
अजय देवगन ने भी युग के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है और अपने प्यारे बेटे को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'अभी भी मेरा पसंदीदा नटखट बच्चा... बस अब उतना छोटा नहीं रहा। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मेरे बेटे! ढेर सारा प्यार।'
युग ने शुरू की मेहनत
अजय देवगन की बेटी नीसा अब तक बड़े पर्दे से दूर हैं। काजोल और अजय दोनों ही ये बात साफ कर चुके हैं कि फिलहाल नीसा की बॉलीवुड में एंट्री करने की कोई योजना नहीं है। दूसरी तरफ कपल के बेटे युग ने कड़ी मेहनत शुरू कर दी है। पिछले दिनों युग का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह जिम में पसीना बहाते नजर आए। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने ये पूछना शुरू कर दिया कि युग कब बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः पापा की तरह लंबे चौड़े हो गए बेटे युग, अजय देवगन संग किए त्रियंबकेश्वर मंदिर के दर्शन, दोनों भांजे भी आए नजर
Latest Bollywood News