A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दृश्यम 2' के बाद अब तीसरा भाग धमाके को तैयार, अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस पर बजेगा डंका?

'दृश्यम 2' के बाद अब तीसरा भाग धमाके को तैयार, अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस पर बजेगा डंका?

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के बाद अब अजय देवगन ने 'दृश्यम 3' को लेकर अपडेट शेयर की है। 'दृश्यम 2' के बाद अभिषेक पाठक ही 'दृश्यम 3' को डायरेक्ट करेंगे।

Ajay devgn- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM दृश्यम 3

अप्रैल के महीने में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने 'दृश्यम 3' को लेकर खास अपडेट दी थी और बताया था कि फिल्म मलयालम में ही नहीं बल्कि हिंदी में भी पूरे भारत के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इसी बीच, अब अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को लेकर नई जानकारी समाने आई है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर की परेशानियां बढ़ने वाले है क्योंकि लोग ओरिजिनल फिल्म को हिंदी में देखना ज्यादा पसंद करते हैं, तो क्या दर्शक इसका हिंदी वर्जन देखना चाहेंगे? बॉक्स ऑफिस पर दोनों सुपरस्टार के बीच महा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दृश्यम 3 की रिलीज हुई कंफर्मेशन

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम 3' दुनिया भर में रिलीज होने को तैयार है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 29 मई 2025 को SEBI की लिस्टिंग ऑब्लिगेशन और डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट के रेगुलेशन 30 के तहत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में एक फॉर्मल अनाउंसमेंट में फिल्म की कंफर्मेशन दे दी गई है। प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज ने खुद इस फिल्म को लेकर अपडेट दी है। अनाउंसमेंट में कहा गया है कि एक बार फिर से अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही 'दृश्यम 2' के बाद अभिषेक पाठक ही 'दृश्यम 3' को भी डायरेक्ट करने वाले हैं। अजय देवगन की 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।

दृश्यम के दो पार्ट्स मचा चुके धमाका

'दृश्यम' के दोनों भाग बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थे और फिल्म ने जमकर कलेक्शन भी किया था। 'दृश्यम 3' को लेकर खबर तब सामने आई जब अजय देवगन 'मां' के ट्रेलर लॉन्च में गए थे और उनसे दृश्यम के सीक्वल 3 के बारे में पूछा गया। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जवाब देने वाले थे कि तभी ही उन्हें बीच में रोक दिया। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' दोनों में ही तब्बू लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं अजय एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में वापसी करेंगे। मोहनलाल की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तरह ही अजय देवगन की 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' सुपरहिट रहीं।

Latest Bollywood News