A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन का अंदाज देख हो जाएंगे लोटपोट, ये भोजपुरी स्टार भी आया नजर

'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन का अंदाज देख हो जाएंगे लोटपोट, ये भोजपुरी स्टार भी आया नजर

अजय देवगन की नई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर सामने आ गया है, जिसमें आखिरी बार दिवंगत एक्टर मुकुल देव दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 जुलाई को रिलीज होने को तैयार है।

son of sardaar 2 trailer- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर

'सन ऑफ सरदार 2' ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। फिल्म का टीजर रिलीज करने के कुछ दिनों बाद, अजय देवगन की फिल्म के निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज कर पूरी स्टार कास्ट की झलक दिखा दी है। लगभग 3 मिनट का यह वीडियो दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार' के कुछ पुराने सीन से होती है। स्कॉटलैंड में सेट की गई इस फिल्म में अजय देवगन जस्सी के रूप में सभी को हंसाने के लिए तैयार हैं। इसमें मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, साहिल मेहता, संजय दत्त और रवि किशन जैसे कई बेहतरीन सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं 'सन ऑफ सरदार 2' के ट्रेलर में दिवंगत एक्टर मुकुल देव भी आखिरी बार नजर आए।

सन ऑफ सरदार 2 में पहली बार साथ दिखें मृणाल ठाकुर-अजय

सन ऑफ सरदार 2 ट्रेलर में, अजय पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हैं और उन्हें हमारे देश में बम गिराने के लिए दोषी कहते हैं। इस फिल्म में पहली बार मृणाल ठाकुर और अजय साथ में दिखाई देने वाले हैं। उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है क्योंकि ट्रेलर से पहले वे इस फिल्म के गाने 'तू दूजा तू' में नजर आए थे। वहीं, मुकुल देव भी आखिरी बार स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। इस ट्रेलर में विंदू दारा सिंह, रवि किशन और कुब्रा सैत का फनी अंदाज भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। ट्रेलर कन्फ्यूजन का भंडार जैसा लग रहा है। इसमें सभी ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। कमाल की बात यह है कि सीक्वल में संजय दत्त एक बार फिर डॉन के किरदार में वापसी करेंगे।

अजय देवगन संग इन स्टार्स ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का

2012 में आई 'सन ऑफ सरदार' का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया था और ये तेलुगू फिल्म 'मर्यादा रमन्ना' का रीमेक थी। वहीं, 'सन ऑफ सरदार 2' को इसकी स्प्रिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है और इस बार विजय कुमार अरोड़ा ने इसका निर्देशन किया है। फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा।

Latest Bollywood News