काजोल की बहन और अजय देवगन की साली अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी का करियर भले कुछ खास न रहा हो, लेकिन उन्होंने अपने छोटे सफर में कई फिल्मों के साथ रियलिटी शो में काम किया। टीवी के छोटे पर्दे के जरिए उनकी पर्सन लाइफ भी पर्दे पर आई। एक्ट्रेस हमेशा ही अपने रिश्तों को लेकर मुखर रहीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में तनीषा ने अपनी निजी जिंदगी के अनछुए पहलुओं पर खुलकर बात की। बातचीत में उन्होंने अपने बीते रिश्तों, दिल टूटने के दर्द, मानसिक संघर्ष और इस सबके बीच अपनी मां तनुजा की मजबूती और सपोर्ट पर दिल से बात की।
उदय चोपड़ा से ब्रेकअप पर बोली तनिषा
पिंकविला के साथ बातचीत में तनीषा ने अपनी लव लाइफ पर भी बात की। तनीषा और अभिनेता अरमान कोहली का रिश्ता 'बिग बॉस 7' के दौरान काफी चर्चा में रहा, लेकिन तनीषा के लिए सबसे ज्यादा भावनात्मक झटका किसी और रिश्ते में मिला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अरमान से अलगाव उनके लिए इतना कठिन नहीं था जितना कि उदय चोपड़ा से ब्रेकअप। तनीषा ने कहा, 'वो (अरमान) वाला रिश्ता उतना दिल तोड़ने वाला नहीं था। जब उदय और मेरा रिश्ता टूटा, तब मेरा दिल ज्यादा टूटा था। हम बहुत अच्छे दोस्त थे, एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और बहुत करीब थे।'
Image Source : IMDbउदय चोपड़ा और तनीषा मुखर्जी।
बिखर गई थी तनीषा
उनके मुताबिक, उदय के साथ रिश्ते का अंत उनके जीवन का सबसे भावनात्मक रूप से कठिन दौर था। तनीषा ने यह भी बताया कि वे जीवन के कठिन लम्हों में भी उम्मीद और पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ती रही हैं। वो कहती हैं, 'मैं ऐसी इंसान हूं जो हर चीज में अच्छा देखने की कोशिश करती है। जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है। मुझे प्यार में पड़ने का एहसास बहुत पसंद है। यह एक अनुभव है जिसे मैं हमेशा सहेज कर रखती हूं।'
मां ने दिया तनीषा का साथ
अपनी भावनात्मक और पेशेवर चुनौतियों को लेकर तनीषा ने बताया कि इस सफर में उनकी मां दिग्गज अभिनेत्री तनुजा हमेशा उनकी सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम रही हैं। तनीषा के अनुसार, 'माँ ने हमेशा मेरे साथ रहकर मुझे हिम्मत दी है। इंडस्ट्री के बाहर के दोस्त अक्सर इस फील्ड की जटिलताओं को नहीं समझ पाते, इसलिए मैं प्रोफेशनल मामलों में बहुत कम लोगों से सलाह लेती हूं।'
करियर की शुरुआत और लोकप्रियता
तनीषा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म 'शशशश…' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'सरकार', 'नील ‘एन’ निक्की' जैसी हिंदी फिल्मों और तमिल हिट 'उन्नाले उन्नाले' में काम किया, जिसके लिए उन्हें 'विजय अवॉर्ड' के लिए नामांकित भी किया गया। साल 2013 में ‘बिग बॉस 7’ में भाग लेकर उन्होंने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। शो में वे पहली रनर-अप रहीं और अरमान कोहली के साथ उनका रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा। शो के बाद तनीषा ने कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ हसीपुर' में जज के रूप में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: क्या अजय देवगन की हीरोइन काजल अग्रवाल की रोड एक्सीडेंट में गई जान? सामने आई सच्चाई
'कुली' में रजनीकांत का स्टारडम या 'सैयारा' का रोमांस, OTT पर छाएंगी ये फिल्में, पहले ही जानें ट्रैक रिकॉर्ड
Latest Bollywood News