1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बनठन कर आई अक्षय कुमार की एक्ट्रेस ने मंच पर की ओछी हरकत, लोग बोले- ये क्या तरीका है

बनठन कर आई अक्षय कुमार की एक्ट्रेस ने मंच पर की ओछी हरकत, लोग बोले- ये क्या तरीका है

बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में नरगिस फाखरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर वो करना क्या चाहती हैं।

nargis fakhri - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM नरगिस फाखरी।

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और कई साथी एक्टर्स अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मुंबई में लॉन्च किया गया, जो काफी एक्साइटिंग था। इस दौरान निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने एक दिलचस्प घोषणा की, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया। साजिद ने खुलासा किया है कि हाउसफुल 5 का क्लाइमेक्स अलग होगा, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म किस थिएटर में दिखाई जाएगी। इसी बीच एक और वीडियो भी काफी वायरल हुआ और ये फिल्म की लीड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में वो कुछ अटपटी हरकतें करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने की ये हरकत

सामने आए वीडियो में सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी एक साथ खड़ी आपस में बातचीत कर रही हैं। इस दौरान नरगिस ने रेड फ्लोरल बॉडी हगिंग ड्रेस कैरी की है। वो गर्मी से काफी परेशान हैं। इसी बीच वो अपनी ड्रेस के ऊपरी हिस्से से टिशू पेपर निकालती हैं, उससे पसीना पोछने के बाद उसे दोबारा वहीं रखने लगती हैं। ये मोमेंट मंच पर थोड़ अजीब और अटपटा लगता है। इस वीडियो को पैपराजी के कैमरों ने कैद कर लिया और अब ये वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में वो ऐसा करते हुए जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपने कई अटपटे रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों ने क्या कुछ कहा, ये भी आपको बताते हैं।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

वायरल हो रहे नगरगिस फाखरी के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कहा, 'आखिर ये करना क्या चाहती हैं, ये टिशू पेपर रखने की कौन सी जगह है।' एक शख्स ने लिखा, 'चोली के पीछे क्या है?' वहीं कई और लोगों ने कहा, 'अब कोई कहे कि चोली के पीछे क्या है तो इसमें क्या बुराई है।' एक शख्स ने लिखा, 'इनको कोई तो समझाए, ये क्या कर रही हैं।' वैसे कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए कहा कि काफी गर्मी हैं, ऐसे वो क्या ही करती। 

यहां देखें एक और वीडियो

अक्षय ने की नरगिस के साथ मस्ती

इसी इवेंट से नरगिस का एक और वीडियो भी सामने आया, जिसमें अक्षय कुमार उनके साथ मस्ती करते दिखे। एक्टर ने नरगिस की पीठ पर स्टिकर चिपका दिया था। इसके बाद वो थोड़ा परेशान हुईं और पीछे से उसे हटाने की कोशिश करने लगीं। इसके बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर ने स्टिकर निकालने में उनकी मदद की। अक्षय कुमार काफी हंसते नजर आए और इसके बाद ही नरगिस ने उस स्टिकर को अक्षय की पीठ पर लगा दिया। वहीं एक अन्य वीडियो में वो दिग्गज एक्टर रंजीत के साथ बातचीत करती दिखीं। बता दें, एक्ट्रेस की फिल्म अगले महीने 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News