1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिवाली पार्टी में अक्षय-ट्विंकल के बेटे आरव ने चुराई लाइमलाइट, मम्मी-पापा के साथ की ट्विनिंग, ऑल व्हाइट लुक में दिए पोज

दिवाली पार्टी में अक्षय-ट्विंकल के बेटे आरव ने चुराई लाइमलाइट, मम्मी-पापा के साथ की ट्विनिंग, ऑल व्हाइट लुक में दिए पोज

अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं, लेकिन उनकी एक झलक ही सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाती है। हाल ही में आरव अपने माता-पिता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के साथ एक दिवाली पार्टी में पहुंचे, जहां सारी नजरें उन पर टिक गईं।

aarav bhatia- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के साथ बेटे आरव।

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया फिल्मी दुनिया और लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। वह विदेश में रहकर एक अलग फील्ड में अपना करियर बनाने की कोशिश में जुटे हैं। खुद अक्षय कुमार भी बता चुके हैं कि आरव फिल्मी दुनिया में अपना करियर नहीं बनाना चाहते। आरव भले ही सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन जब भी कभी पब्लिक प्लेस में स्पॉट होते हैं या कोई नई पोस्ट साझा करते हैं, हर किसी की नजर उन पर पर टिक जाती है। हाल ही में आरव अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अपने लुक को लेकर चर्चा में रहे और अब एक दिवाली पार्टी में अपनी अपीयरेंस से उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

दिवाली पार्टी में छाए आरव

8 नवंबर को दिवाली है और दिवाली से पहले ही प्री-सेलिब्रेशन का दौर शुरू हो गया है। बॉलीवुड सितारों ने भी दिवाली पार्टी का आयोजन शुरू कर दिया है। पिछले दिनों आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने अपने घर में स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें कई सेलेब्स ने शिरकत की। वहीं बुधवार को भी एक लग्जरी फैशन ब्रांड ने दिवाली पार्टी रखी, जिसमें माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, करीना कपूर, सैफ अली खान और शाहीन भट्ट सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना भी इस दिवाली बैश में बेटे आरव के साथ पहुंचे, जहां उनका अंदाज देखने लायक था।

अक्षय-ट्विंकल और आरव का दिवाली लुक

मुंबई में आयोजित इस दिवाली बैश में आरव अपने मम्मी-पापा के साथ ट्विनिंग करते हुए चिकनकारी एंब्रॉयडरी वाला व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहनकर पहुंचे थे, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने एक हैवी बॉर्डर वाले मैचिंग दुपट्टे के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया। उनके कुर्ते में डीप वी-नेकलाइन थी, जिस पर गोल्डन और सिल्वर जरी का काम था, जो आरव के पूरे लुक को खास बना रहा था। आरव ने अपने लुक को सिंपल लेकिन, क्लासी रखा, बालों को बैक-कॉम्ब स्टाइल में सेट किया था और क्लीन शेव लुक कैरी किया था। उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

पिता अक्षय से होने लगी तुलना

इस दिवाली बैश में अक्षय भी व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहनकर पहुंचे थे और ट्विंकल खन्ना ने भी सफेद रंग का सूट पहना था, जिस पर ग्रीन कलर का बॉर्डर था। जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया यूजर आरव के लुक्स की तुलना उनके पिता अक्षय कुमार से करने लगे। वहीं कुछ का कहना है कि आरव कुछ हद तक अपने नाना और हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना जैसे दिखते हैं।

ये भी पढ़ेंः एंटनी को अपना दामाद नहीं बनाना चाहता था कीर्ति सुरेश का परिवार, इंटरफेथ मैरिज नहीं थी मंजूर, डायरी से मां ने पकड़ा था अफेयर

Latest Bollywood News