A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शेरा से कम नहीं है अक्षय कुमार का बॉडीगार्ड, कमाई के मामले में छोड़ता है बड़ी-बड़ी कंपनी के CEO's को भी पीछे

शेरा से कम नहीं है अक्षय कुमार का बॉडीगार्ड, कमाई के मामले में छोड़ता है बड़ी-बड़ी कंपनी के CEO's को भी पीछे

बॉलीवुड सितारे अक्सर बॉडीगार्ड रखते हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी जैसे सितारों के बॉडीगार्ड काफी पॉपुलर हैं, लेकिन अक्षय कुमार के भी बॉडीगार्ड इनसे कुछ कम नहीं हैं। चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

Akshay Kumar bodyguard Shreysay Thele- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अक्षय कुमार और बॉडीगार्ड श्रेयसे थैले।

बॉलीवुड में सितारे चकाचौंध भरी जिंदगी जीते हैं। उनकी भारी फैन फॉलोइंग होती है तो कई आलोचक भी। भीड़ के बीच जब भी ये सितारे पहुंचते हैं तो इनकी सुरक्षा में लगे कई लोग नजर आते हैं। इनमें से कुछ उनके सबसे करीबी और भरोसेमंद होते हैं। फिल्मी सितारों के लिए काम करने वाले इन लोगों को अक्सर पहचान नहीं मिलती और ये गुमनाम ही रहते हैं। शायद ही कभी चर्चा में आने वाले ये लोग कोई और नहीं बल्कि एक्टर्स के पर्सनल बॉडीगार्ड होते हैं। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को तो हर कोई जानता है। वो भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। ठीक वैसे ही आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड यूसुफ इब्राहिम को भी अब किसी पहचान की जरूरत नहीं रह गई है, लेकिन आज हम बात करेंगे अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड के बारे में, जो किसी से कम नहीं हैं। 

अक्षय की हो रही चर्चा

अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड भी एक्टर के सबसे करीबी हैं। वह अभिनेता के साथ छाया की तरह रहते हैं और उन्हें संभावित खतरों से बचाते हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर अक्षय कुमार के ये बॉडीगार्ड हैं कौन? उनका नाम क्या है और उनकी कमाई कितनी होती है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी 2' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को रिलीज हुए अभी चार दिन ही हुए हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म की कमाई को और गति देने के लिए मेकर्स ने उसकी टिकट की कीमत घटा कर 99 रुपये कर दी है। उम्मीद है इससे फिल्म की कमाई बढ़ेगी। 

रखते हैं एक्टर और परिवार का ध्यान

अब आते हैं एक्टर के पर्सनल बॉडीगार्ड पर, जिनका नाम श्रेयस थेले है। श्रेयस थेले बाकी बॉडीगार्ड्स की तरह कम ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन एक्टर की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ते। वो न सिर्फ अक्षय कुमार बल्कि उनके परिवार की भी सुरक्षा का खास ध्यान रखते हैं। अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना और उनके बेटे आरव के साथ भी उन्हें अक्सर देखा जाता है और वो उन्हें सेफ रखने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस थेले को मोटी रकम सैलरी के रूप में मिलती है। इसके बदलवे वो अक्षय के साथ हर जगह जाते हैं, फिर चाहे वो कोई फिल्म स्क्रीनिंग हो या फिर शूटिंग।

Image Source : Instagramअक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और श्रेयसे थेले।

इतनी है कमाई

अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड की भूमिका के लिए उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस और मानसिक सतर्कता की आवश्यकता होती है। अभिनेता एक अनुशासित जीवनशैली जीते हैं और नियमित रूप से कसरत करते हैं और यही वह जगह है जहां श्रेयस फिट बैठते हैं। हालांकि उन्हें अन्य सितारों के बॉडीगार्डों जितना मीडिया का ध्यान नहीं मिला है और लोग उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन वे सुपरस्टार का बहुत अच्छा ख्याल रखते हैं। GQ में छपी मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड श्रेयस थेले को सालाना 1.2 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है।

Latest Bollywood News