1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूत बंगला से पहले देख लें अक्षय कुमार की ये फिल्म, 19 साल बाद भी 7.5 है रेटिंग, जहन में बसे हैं डायलॉग

भूत बंगला से पहले देख लें अक्षय कुमार की ये फिल्म, 19 साल बाद भी 7.5 है रेटिंग, जहन में बसे हैं डायलॉग

अक्षय कुमार की 19 साल पहले आई फिल्म जिसे आईएमडीबी पर 7.5 की रेटिंग मिली है। भूत बंगला के रिलीज से पहले इस हिट फिल्म को भी देखा जा सकता है।

Bhool Bhulaiyaa- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB भूल भुलैया

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के रिलीज में अब केवल 1 हफ्ते का समय बचा है और 17 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन भूत बंगला से पहले भी एक अक्षय की फिल्म जो इसी थीम पर बनी है और 19 साल पहले रिलीज हुई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.5 की रेटिंग मिली है और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। खास बात ये है कि इस फिल्म को भी भूत बंगला के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का नाम है भूल भुलैया और ये रिलीज हुई थी साल 2007 में। इस फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों के जहन में बसे हैं। 

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी फिल्म

भूल भुलैया को डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बनाया था और इसमें कई धाकड़ कलाकारों की एक्टिंग ने रंग जमाया था। इसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन के साथ शिनी अहूजा ने लीड रोल निभाया था। इसके साथ ही फिल्म में परेश रावल से लेकर राजपाल यादव जैसे कई धाकड़ कलाकारों ने कॉमेडी का तड़का लगाया था। असरानी ने भी दमदार किरदार निभाकर लोगों को खूब हंसाया था। इसके साथ ही अमीषा पटेल ने भी फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए दमदार किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो 32 करोड़ रुपयों में बनी ये फिल्म 82 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी। वहीं भारत से फिल्म ने 68 करोड़ रुपयों से ज्यादा कलेक्शन किया था।

टीवी ने भी फिल्म को बनाया सुपरहिट

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी और इसके बाद टीवी पर भी इसकी पॉपुलरिटी में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। जब ये फिल्म टीवी पर रिलीज हुई तो इसकी कहानी और करिदारों की दीवानगी देखने को मिली। ये फिल्म हॉरर कॉमेडी की दुनिया में एक मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग से कमाल किया था और लोगों को खूब हंसाया था। अब अक्षय की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। उससे पहले आप भूल भुलैया को भी नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- पल-पल बदलते प्यार के मैट्रिक्स, क्लाइमैक्स तक ट्विस्ट की भरमार, लीड एक्टर की मौत ने बनाया सुपरहिट, तीन सीजन वाली सीरीज की धासूं 8.5 रेटिंग

मलालत और माफी के बाद बादशाह ने किया नया ऐलान, फिर से रिलीज होगा टटीरी गाना, करने पड़े ये बदलाव

Latest Bollywood News