A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूत बंगला' के सेट पर अक्षय कुमार ने किया प्रैंक, हवा में लटकी एक्ट्रेस की निकल गई चीख, वीडियो वायरल

'भूत बंगला' के सेट पर अक्षय कुमार ने किया प्रैंक, हवा में लटकी एक्ट्रेस की निकल गई चीख, वीडियो वायरल

अक्षय कुमार ने सेट पर वामिका गब्बी के साथ प्रैंक किया, जिससे वह हैरान रह गईं। 'भूत बंगला' के सेट का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

akshay kumar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ITSAKARMY अक्षय कुमार और वामिका गब्बी

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह हॉरर कॉमेडी 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इससे पहले सेट से एक मजेदार 'बिहाइंड-द-सीन्स' वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक गाने की शूटिंग के वायरल वीडियो में अक्षय कुमार अपनी को-स्टार वामिका गब्बी के साथ मजाक करते नजर आ रहे हैं, जिससे एकट्रेस हैरान रह जाती है। शूटिंग के दौरान हवा में लटकी एक्ट्रेस की डर की वजह से चीख निकल जाती है।

अक्षय कुमार के प्रैंक से डर गई वामिका गब्बी

सेट से एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें वामिका को एक हार्नेस से बंधा हुआ दिखाया गया है और अक्षय कुमार उन्हें खींचकर टेबल पर ले आते हैं। जैसे ही वह डांस का एक स्टेप शुरू करती हैं अक्षय अचानक उन्हें पीछे की ओर धकेल देते हैं, जिससे वह हैरान रह जाती हैं। यह पल जल्द ही सेट पर हंसी-मजाक में बदल गया। इस दौरान एक्ट्रेस बहुत डर जाती है और सेट पर मौजूद लोग उनकी मदद करने आ जाते हैं। बाद में वामिका गब्बी भी अक्षय के साथ हंसाने लगती है। इस प्रैंक से डरकर वामिका आंखें बंद कर लेती हैं और चीखने लगती हैं।

भूत बंगला की धांसू कास्ट

'भूत बंगला' के लिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने लंबे इंतजार के बाद हाथ मिलाया है। दर्शक इस रीयूनियन का जलवा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों ने पहले भी साथ मिलकर कई कल्ट कॉमेडी क्लासिक्स फिल्में बनाई हैं। अक्षय कुमार के अलावा, इस फिल्म में वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार का धमाका

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' और 'खट्टा मीठा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इन सभी फिल्मों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और आज भी लोग ये फिल्में देखना पसंद करते हैं। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' से फिर से धूम मचाने वाले हैं। इसके अलावा यह जोड़ी 'हैवान' नाम के एक और प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है।

ये भी पढे़ं-

जब आशा भोसले ने 3 घंटे लगातार खड़े रहकर रिकॉर्ड किया गाना, एक पल भी बैठने का नहीं मौका, सुदीप बनर्जी ने किया खुलासा

रितेश देशमुख ने पोस्टपोन की 'राजा शिवाजी एंथम' रिलीज, आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

Latest Bollywood News