1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', अक्षय कुमार को 'धुरंधर' न मिलने पर अफसोस, रणवीर सिंह के लिए कही ये बात

'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', अक्षय कुमार को 'धुरंधर' न मिलने पर अफसोस, रणवीर सिंह के लिए कही ये बात

आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे भाग 'धुरंधरः द रिवेंज' के लिए सुर्खियों में हैं। हर तरफ से इस फिल्म को तारीफें मिल रही हैं और अब अक्षय कुमार ने भी आदित्य धर की फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं।

akshay kumar- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@ASKHAYKUMAR/@OFFICIALJIOSTUDIO अक्षय कुमार, रणवीर सिंह।

आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' लगातार चर्चा में बनी हुई है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए कमाई के मामले में पांचवे नंबर पर अपनी जगह बना चुकी है। जब इस फिल्म का पहला भाग 'धुरंधर' रिलीज हुआ तो इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब जब दूसरे भाग की रिलीज डेट पास है तो दर्शकों में ही नहीं फिल्म जगत के सितारों में भी इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी 'धुरंधर' पर प्रतिक्रिया दी और इस दौरान इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए।

धुरंधर की सफलता पर अक्षय कुमार का रिएक्शन

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बात करते हुए अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री के बदलते दौर और धुरंधर को लेकर बात की। अक्षय कहते हैं- ' फिल्म इंडस्ट्री गोल चक्र जैसी है, जो हर 2-3 साल में बदलती रहती है। दर्शकों की पसंद भी बदलती रहती है। अब 'धुरंधर' को ही देख लीजिए। ये एक एक्शन मूवी है और खून खराबा भी खूब है। मगर लोगों को ये पसंद आई और दर्शकों ने इसे एंजॉय भी किया। रणवीर सिंह फिल्म में गुस्सैल हीरो के रूप में दिखाई दिए हैं, लेकिन यही 'एंग्री यंग मैन' वाली इमेज कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से गायब थी।'

'सब बदलता रहता है' - अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं - 'पांच-छह साल मैंने सोशल मैसेज वाली फिल्में कीं और उन्हें काफी पसंद किया गया। वो फिल्में काफी चलीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब हॉरर-कॉमेडी का दौर है। 'स्त्री' कितनी बड़ी हिट रही। ऐसा इसलिए, क्योंकि सब कुछ बदलता रहता है। हमें नहीं पता कि दर्शकों को आगे चलकर क्या पसंद आएगा।'

धुरंधर न मिलने पर क्या बोले अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार से जब पूछा गया कि क्या 'धुरंधर' जैसी फिल्मों की सफलता पर जलन होती है या फिर ऐसी फिल्म न मिलने का अफसोस होता है? जवाब में अक्षय ने कहा- 'क्या पता आदित्य धर को लगा हो कि मैं 'ल्यारी गैंग' के लिए फिट नहीं हूं, इसलिए मुझे रोल नहीं मिला। मैं जब भी रणवीर सिंह से मिलता हूं, वो मेरे काम की तारीफ करते हैं। मेरे ऐसे कई किरदार हैं जो वो करना चाहते थे, लेकिन वो मुझे मिल गए। कुछ ऐसे रोल हैं, जो उन्हें मिल गए। हिंदी सिनेमा में करीब 15-20 एक्टर हैं और हर साल लगभग 180 फिल्में बनती हैं। तो काम तो हर किसी के पास है। अफसोस सिर्फ इस बात का है कि काश हमें भी ऐसा रोल करने का मौका मिलता, बाकी जलन जैसी कोई बात नहीं है।'

ये भी पढ़ेंः क्राइम-थ्रिलर की बाप है सच्ची घटना पर बनी ये फिल्म, पहला ही सीन देखकर सहम उठता है दिल, IMDb रेटिंग भी है शानदार
रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई 'पंचायत' के एक्टर की एंट्री! निभाएंगे अहम रोल, नाम जानकर खुश हो जाएगा दिल

Latest Bollywood News