A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड कभी 1 फिल्म के लिए मिले थे 5 हजार रुपये, आज करोड़ों का मालिक है ये सुपरस्टार, अपने दम पर खड़ा किया साम्राज्य

कभी 1 फिल्म के लिए मिले थे 5 हजार रुपये, आज करोड़ों का मालिक है ये सुपरस्टार, अपने दम पर खड़ा किया साम्राज्य

अक्षय कुमार आज, 9 सितंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक एक्शन से भरपूर फिल्में देने वाला यह सुपरस्टार आज बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार कहलाता है। अक्षय न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि दरियादिली के लिए मशहूर हैं।

Akshay kumar- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@AKSHAYKUMAR अक्षय कुमार

फिल्म इंडस्ट्री में हर नए चेहरे को पहचान मिल जाए ये जरूरी नहीं, लेकिन अगर आप किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने में लग जाती है। ये लाइन अक्षय कुमार पर सटीक बैठती है। किसी भी नए एक्टर या एक्ट्रेस के लिए फिल्मी दुनिया में शोहरत कमाना आसान नहीं होता है, जहां स्टारकिड्स अपने माता-पिता के नाम पर बॉलीवुड में एंट्री तो लेते हैं, लेकिन उन्हें सुपरस्टार बनाना है कि नहीं ये सिर्फ दर्शकों के हाथ में होता है। आज हम उसी बॉलीवुड सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने दम पर एक अलग जगह बनाई है।

हीरो से सुपरस्टार बना ये एक्टर

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सालों तक अपना दबदबा बनाकर रखना उतना ही मुश्किल होता है, जितना जनता का पसंदीदा स्टार बन पाना। जी हां, हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की जो 9 सितंबर, 2025 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए महज 5000 हजार रुपए मिले थे, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह कई लग्जरी कार और आलीशान घर के मालिक हैं, जिसके अलावा वह भारत के एक मात्र ऐसे एक्टर हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं। आज खिलाड़ी कुमार 5 हजार से करोड़ों के मालिक बन चुके हैं।

एक्टिंग नहीं, पैसे कमाने का था जुनून

अक्षय ने 1991 में फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अपने शुरुआती दौर में एक्टर अक्षय ने कहा था, 'मैं इंडस्ट्री में सिर्फ पैसे कमाने आया था। एक्टिंग तो मुझे आती ही नहीं थी। मैं बैंकॉक में महीने भर बॉक्सिंग सिखाता था और मुझे 5 हजार रुपए मिलते थे। एक दिन एक स्टूडेंट के पापा ने मॉडलिंग में ट्राई करने को कहा तो मैंने किया। हालांकि, सिर्फ दो घंटे काम करता था और मुझे 21 हजार रुपए मिल गए। इसके बाद मैंने तय किया कि मैं मॉडल बनूंगा। रैंप वॉक भी किए और करते-करते किसी ने एक फिल्म ऑफर कर दी। मुझे याद है शाम के साढ़े 6 बजे एक डायरेक्टर ने मेरे हाथ में 5001 रुपए का चेक दिया और इस तरह मैंने अपनी फिल्म इंडस्ट्री में जर्नी शुरू की।'

Latest Bollywood News