A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर Akshay Kumar हुए कोरोना पॉजिटिव, अब कांस फिल्म फेस्टिवल में नहीं दिखेंगे अभिनेता

एक बार फिर Akshay Kumar हुए कोरोना पॉजिटिव, अब कांस फिल्म फेस्टिवल में नहीं दिखेंगे अभिनेता

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

Akshay Kumar - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ AKSHAYKUMAR Akshay Kumar 

Highlights

  • बॉलीवुड सुरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर कोरोना कि चपेट में आ गए हैं।
  • अब अक्षय कान्स रेड कार्पेट इवेंट में नजर नहीं आएंगे।

बॉलीवुड सुरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर कोरोना कि चपेट में आ गए हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इसके बाद अब अक्षय कान्स रेड कार्पेट इवेंट में नजर नहीं आएंगे, जहां पूजा हेगड़े, एआर रहमान, शेखर कपूर और केंद्रीय सूचना मंत्री के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में दिखने वाले थे।

अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - 'वास्तव में  कान्स2022 में इंडिया पवेलियन में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था, लेकिन दुख की बात है कि कोविड के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया है। ढेर सारी शुभकामनाएं। आप और आपकी पूरी टीम। इसके साथ ही उन्होंने  केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर को भी टैग किया है। 

यह दूसरी बार है जब अक्षय ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  इससे पहले, राम सेतु की शूटिंग के दौरान, अभिनेता और क्रू के कई लोग कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद शूटिंग पूरी तरह से रुक गई थी।

Latest Bollywood News