1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर' बनी सुपरहिट, लेकिन अक्षय खन्ना को खटक रही थी एक चीज, पंडित बुलाकर कराई पूजा, वायरल हुईं Photos

'धुरंधर' बनी सुपरहिट, लेकिन अक्षय खन्ना को खटक रही थी एक चीज, पंडित बुलाकर कराई पूजा, वायरल हुईं Photos

'धुरंधर' स्टार अक्षय खन्ना इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर की कई झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। एक्टर ने अपने घर पर खास पूजा कराई है और वो इसमें खुद भी शामिल नजर आए हैं।

akshaye khanna- India TV Hindi
Image Source : SHIVAM_MHATRE_GURUJI/INSTAGRAM पूजा करते अक्षय खन्ना।

अक्षय खन्ना इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 'धुरंधर' में उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस रोल के जरिए एक बार फिर उनकी अभिनय क्षमता सामने आई है। अक्षय आमतौर पर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं और अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों में उनके घर के अंदर की झलक देखने को मिली, जहां उन्होंने हाल ही में एक वास्तु शांति हवन करवाया था।

पंडित ने दिखाई पूजा की झलक

'धुरंधर' की मुख्य कास्ट में अक्षय खन्ना के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और दानिश पंडोर भी शामिल हैं। अक्षय खन्ना के अलीबाग स्थित बंगले में पूजा संपन्न कराने वाले पुजारी ने इस मौके की कई झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं। दिलचस्प बात यह रही कि इन झलकियों को उन्होंने अक्षय के वायरल Fa9la ट्रैक के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ पोस्ट किया। पुजारी ने इस सेरेमनी को लेकर दो पोस्ट लिखे, एक मराठी भाषा में और दूसरा अंग्रेजी में। वहीं साझा किए गए वीडियो पर लिखा है, 'अक्षय खन्ना के घर पर वास्तु शांति की पूजा कराते हुए।'

यहां देखें पोस्ट

पंडित ने कही ये बात

पोस्ट में लिखा गया कि उन्हें अभिनेता अक्षय खन्ना के घर पर पारंपरिक और भक्तिपूर्ण पूजा करने का अवसर मिला। उन्होंने अक्षय के शांत स्वभाव, सादगी और सकारात्मक ऊर्जा की सराहना की। साथ ही उनके अभिनय सफर का भी जिक्र किया गया, जिसमें छावा, धुरंधर, दृश्यम 2 और सेक्शन 375 जैसी फिल्मों में निभाए गए उनके किरदारों को याद किया गया। पूजा के बाद अक्षय को पुजारी के साथ तस्वीरों में भी देखा गया।

वास्तु शांति हवन क्या होता है?

वास्तु शांति हवन एक हिंदू परंपरा है, जो किसी नए या पुराने घर में वास्तु से जुड़े असंतुलन को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा, शांति व सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से किया जाता है। इसी पूजा को अक्षय खन्ना ने अपने अलीबाग स्थित आवास पर कराया है। वो तस्वीरों में सफेद कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। उन्हें हवन-पूजन करते देख सकते हैं। पूजा कराते हुए तीन पंडित भी दिख रहे हैं।

धांसू कमाई कर रही है धुरंधर

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'धुरंधर' 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म ने 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और 10वें दिन रविवार को 58 करोड़ रुपये की कमाई की। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 16 दिसंबर को फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 411.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ें: काम वाली बाई थी मां, बेटा बना TV का 'महाबली हनुमान', अब किस्मत ने ली ऐसी करवट, ऑस्कर पहुंची फिल्म

फूट-फूटकर रोएंगे अगर देखेंगे ये फिल्म, हीरो की बोलती आंखें दिलाएंगी इरफान की याद, IMDb पर है गजब रेटिंग

Latest Bollywood News