A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शराब मेरी सहारा बनी थी', जाह्नवी कपूर ने बुरे दौर का सुनाया किस्सा, अब देनी पड़ रही सफाई

'शराब मेरी सहारा बनी थी', जाह्नवी कपूर ने बुरे दौर का सुनाया किस्सा, अब देनी पड़ रही सफाई

जाह्ववी कपूर ने बीते दिनों राज शमानी के साथ बातचीत में अपने बुरे दौर को याद किया था। साथ ही ये भी बताया कि कैसे उन्हें बुरे दिनों में शराब का सहारा लेना पड़ा था।

Jahnvi kapoor- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-JAHNVIKAPOOR जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने बुरे दौर के बारे में खुलकर बात की है। इसी बातचीत के दौरान जाह्नवी ने बताया कि कभी एक दौर ऐसा भी था जब उनकी जिंदगी में काफी मुश्किलें थीं। इन परेशानियों से लड़ने के लिए जाह्नवी को शराब का भी सहारा लेना पड़ा था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लगातार कई तरह की बातें होने लगीं। अब जाह्नवी ने इन बातों को लेकर सफाई दी है। जाह्नवी की टीम ने एक पोस्ट शेयर किया है और इस बयान को तोड़ मरोड़कर पेश न करने की भी अपील की है। 

पोस्ट शेयर कर दी सफाई

जाह्नवी कपूर ने इस आधिकारिक बयान को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'ऑफ द रॉक्स और अमाहा में हमने देखा है कि कुछ मीडिया पेज इस पहल और जाह्नवी कपूर से जुड़ी सामग्री को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि जाह्नवी कपूर इस चर्चा में एक देखभालकर्ता और सहयोगी के रूप में शामिल हैं, न कि ऐसे व्यक्ति के रूप में जिन्हें स्वयं नशे या शराब की लत का अनुभव हुआ हो। इस तरह की गलत जानकारी न केवल उनकी भूमिका को कम करती है, बल्कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों और उनका समर्थन करने वालों के वास्तविक अनुभवों का भी अपमान करती है। आइए, क्लिकबेट के लिए भ्रामक जानकारी फैलाकर इस गंभीर समस्या में मदद करने के प्रयासों को तुच्छ न बनाएं।'

शराब को लेकर क्या बोलीं थीं जाह्नवी?

राज शामानी पॉडकास्ट पर जाह्नवी ने बताया, 'मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे नशे की लत थी या मैं शराब का दुरुपयोग कर रही थी, लेकिन मैं अक्सर शराब पीती थी। और यह मेरे जीवन के एक बहुत ही दुखद अनुभव के बाद हुआ। मुझे ऐसा लगता था कि मुझे बस, जैसे, ‘मुझे नशे में धुत होना है’।' जाह्नवी ने यह भी बताया कि यह अहसास उन्हें किसी नाटकीय मोड़ से नहीं हुआ। बल्कि, यह तब हुआ जब उन्होंने देखा कि शराब पीने से उनके शरीर और अगली सुबह पर क्या असर पड़ रहा था। उन्होंने बताया, 'मुझे यह पसंद नहीं था कि यह मेरे शरीर पर क्या असर डाल रहा था। मुझे सुबह उठने पर जो महसूस होता था, वह अच्छा नहीं लगता था। हैंगओवर जैसा एहसास मुझे बहुत परेशान करता था। मुझे अपने शरीर से एक ऐसी गंध आ रही थी जो मेरे जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति से आती थी जो नशे की लत से जूझ रहा था, और मैं उस गंध को इस बात से जोड़ती थी कि, ठीक है, आज का दिन अच्छा नहीं है।'

ये भी पढ़ें- 9 रेटिंग वाली धांसू फिल्म, 3 घंटे 12 मिनट की बेहतरीन कहानी भूलकर भी न करें मिस, नहीं मिलेगा पलक झपकाने का मौका

नेपोटिज्म को लेकर सदगुरू से बात कर रही थीं आलिया भट्ट, पुराना वीडियो फिर से हो गया वायरल

Latest Bollywood News