1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिना किसी कट के पास हुई आलिया भट्ट की 'अल्फा', सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, रनटाइम का भी हुआ खुलासा

बिना किसी कट के पास हुई आलिया भट्ट की 'अल्फा', सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, रनटाइम का भी हुआ खुलासा

आलिया भट्ट स्टारर 'अल्फा' रिलीज होने वाली है, फिल्म को लेकर काफी बज है। अब फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है। फिल्म बिना किसी कट के रिलीज की जाएगी।

alpha- India TV Hindi
Image Source : IMDB अनिल कपूर, आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ।

आलिया भट्ट की मच-अवेटेड एक्शन फिल्म 'अल्फा' अपनी रिलीज से ठीक पहले जबरदस्त सुर्खियों में है। फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। 'अल्फा' ने अपनी रिलीज का एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है और इसे सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। आइए जानते हैं कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को कौन सा सर्टिफिकेट दिया है और इसकी कहानी व रनटाइम क्या है।

'अल्फा' को मिला यह सर्टिफिकेट, जानें रनटाइम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के अनुसार, शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की तरफ से 'UA 16+' सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म का रनटाइम भी सामने आ चुका है, जिसके मुताबिक 'अल्फा' कुल 140 मिनट यानी 2 घंटे 20 मिनट लंबी होगी। यह फिल्म आगामी 3 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें आलिया भट्ट पहली बार फुल-ऑन एक्शन अवतार में नजर आएंगी।

बिना किसी कट के पास हुई फिल्म

सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म में किसी भी तरह के कट या सीन हटाए जाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे यह माना जा रहा है कि फिल्म को बिना किसी फेरबदल के पास कर दिया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शारवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर भी बेहद महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा, दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज यह भी है कि फिल्म में ऋतिक रोशन का एक धमाकेदार कैमियो (विशेष भूमिका) होने वाला है।

पहली बार सामने आई 'अल्फा' की ऑफिशियल कहानी

सेंसर बोर्ड की वेबसाइट से फिल्म की कहानी की पहली आधिकारिक झलक भी सामने आई है, जिसने आलिया के किरदार 'सीता' को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। इसके मुताबिक, 'यह कहानी बदले की आग में जल रही एक ऐसी युवा महिला की है, जो अपनी राह में आने वाले हर शख्स का खात्मा कर देती है। लेकिन इस खूनी सफर के दौरान उसके सामने अपनी ही जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच आता है, जो सब कुछ बदल देता है। वह निडर है, बेरहम है और अपने मकसद को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने और किसी को भी नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार है।'

आलिया और शारवरी का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट को इससे पहले फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था। 'अल्फा' के बाद वह संजय लीला भंसाली की बड़ी फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं दूसरी तरफ, 'मुंज्या' और 'वेदा' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली शारवरी हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना के साथ नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें: 'वेलकम टू द जंगल' से ऐन वक्त पर क्यों बाहर हुए संजू बाबा? रिलीज के बाद डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज

Latest Bollywood News