1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दोस्त की शादी में आलिया भट्ट ने लगाया ग्लैमर का तड़का, गर्ल गैंग के बीच एक्ट्रेस का लुक बना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

दोस्त की शादी में आलिया भट्ट ने लगाया ग्लैमर का तड़का, गर्ल गैंग के बीच एक्ट्रेस का लुक बना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

आलिया भट्ट कान्स 2025 के बाद अब अपनी दोस्त की शादी में सीधे स्पेन पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस का स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट देखने लायक था, जिसने सभी को इंप्रेस कर दिया।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आलिया भट्ट का नया शादी लुक

2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टाइलिश डेब्यू से सभी को इंप्रेस करने के बाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी सबसे अच्छी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए स्पेन चली गईं। एक्ट्रेस हाल ही में स्पेन में अपनी सबसे अच्छी दोस्त तान्या साहा गुप्ता और डेविड एंजेलोव की शादी के जश्न में शामिल हुईं और इस जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलिया इसमें एक अनोखे फ्यूजन लुक में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। ट्रेडिशनल मल्टीकलर लहंगे के साथ बंधनी और सन ग्लासेस पहने हुए हैं। लोगों को एक्ट्रेस का ये लुक बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में आलिया की दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर भी नजर आईं।

आलिया भट्ट का नया लुक हुआ वायरल

आलिया भट्ट हमेशा अपनी गर्ल गैंग के साथ नजर आती हैं और उनके साथ मौज मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब कान्स में अपने शानदार लुक के बाद, एक्ट्रेस ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी के जश्न में चार चांद लगा दिए। शादी के एक वीडियो में आलिया ने मल्टी-कलर्ड कलीदार लहंगा और मस्टर्ड येलो ब्लाउज पहना हुआ है। उन्होंने इस आउटफिट को पर्पल बंधनी और डार्क सनग्लासेस के साथ पेयर किया। एक्ट्रेस को शादी में अपनी दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते देखा गया। वहीं आलिया अपनी गर्ल गैंग से घिरी हुई दिखाई दीं। इस बीच, आकांक्षा रंजन कपूर भी वीडियो में पर्पल लहंगे में नजर आईं।

आलिया की आने वाली फिल्में

इस बीच, आलिया भट्ट ने 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार डेब्यू कर सभी का दिल जीत लिया। पहले दिन कान्स रेड कार्पेट पर शिआपरेली सॉफ्ट न्यूड गाउन और शिमरी गाउन में उन्होंने फैंस का ध्यान खींचा, जिसे रिया कपूर ने स्टाइल किया था। इवेंट के आखिरी दिन में वह गुच्ची साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस अब 'अल्फा' की शूटिंग कर रही हैं, जो वाईआरएफ की जासूसी दुनिया का हिस्सा होगी और संजय लीला भंसाली के साथ 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News