A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आलिया भट्ट ने चुनी खास साड़ी, रामायण के खास पलों की दिखी झलक

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आलिया भट्ट ने चुनी खास साड़ी, रामायण के खास पलों की दिखी झलक

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना आलिया भट्ट भी आज श्री राम के नाम में रंग गईं। एक्ट्रेस अपने पति रणबीर कपूर के साथ राम मंदिर पहुंची हैं। इस दौरान एक्ट्रेस की साड़ी की खूब चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने इस भव्य अवसर के लिए खास स्टाइल की साड़ी चुनी।

ranbir kapoor alia bhatt  rohit shetty at Ram mandir - India TV Hindi
Image Source : X रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रोहित शेट्टी।

देशभर में आज उत्सव का माहौल है। रामलला आज अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद विराजमान हो गए हैं। पूरा देश राम नाम की धुन जप रहा है। नेता से लेकर अभिनेता भगवान राम के पहले दर्शन के लिए आज अयोध्या पहुंचें हैं। भगवान राम के दिव्य दर्शन पाने के लिए बॉलीवुड सितारों की भी फेहरिस्त प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लगी है। बॉलीवुड सितारे ने इस खास मौत के लिए खास तैयारियां भी की हैं। आलिया भट्ट ने भी इस मौके के लिए खास लिबास चुने, जो हर किसी का मन मोह लेने वाले हैं।

आलिया की साड़ी क्यों है खास

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आलिया भट्ट ने टील ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर सिल्वर लेस का काम है। आलिया की साड़ी काफी चर्चा में है। सिंपल सी दिखने वाली आलिया की साड़ी में कुछ खास है। दरअसल साड़ी के आंचल पर रामायण के खास पलों को दर्शाया गया है। भगवान श्रीराम के वनवास से लेकर लंका में रावण का खात्मा कर अयोध्या वापस लौटने की जर्नी साड़ी पर दिखाई गई है। इससे साफ है कि ये साड़ी इस मौके के लिए कितनी खास है और आलिया ने भगवान राम के दर्शन के लिए इसे चुने है।  

Image Source : Xआलिया भट्ट की साड़ी पर रामायण के पलों का खास चित्रण।

आलिया और रणबीर दोनों का आउटफिट खास

आलिया के अलावा उनके पति एक्टर रणबीर कपूर भी कुछ कम नहीं दिखे। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का धोती-कुर्ता शाल के साथ कैरी किया है। उनका अंदाज भी इस धार्मिक इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट रहा है। आलिया और रणबीर कपूर दोनों की जोड़ी आज एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करती दिखी। 

सितारों का रहा जलवा

बता दें, प्राण प्रतिष्ठा कार्याक्रम बहुत सारे बॉलीवुड सितारे पहुंचे हैं। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ से लेकर रणबीर कपूर, विक्की कौशल और रोहिट शेट्टी जैसे बड़े नाम पहुंचे। माधुरी दीक्षित भी अपने पति श्रीराम नेने के काथ पहुंची हैं। उनके अलावा राजकुमार हिरानी, रामचरण, प्रसून जोशी, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर जैसे सितारों ने भी शिरकत की है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और चिरंजीवी से दिग्गज सितारों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान का राम लिया। वहीं सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और शंकर महादेवन ने खास परफॉर्मेंस भी दीं। 

ये भी पढ़ें: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में क्यों नहीं पहुंचे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, वीडियो के जरिये दिया संदेश

प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचते ही राम नाम में डूबे बॉलीवुड सितारे, अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

Latest Bollywood News