1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नाक पर लगे केक को पहले किया साफ, फिर चट कर गईं आलिया भट्ट, वीडियो देख लोग करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट

नाक पर लगे केक को पहले किया साफ, फिर चट कर गईं आलिया भट्ट, वीडियो देख लोग करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट

32 साल की होने वाली आलिया भट्ट ने अपना बर्थडे पहले ही सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आज पैपराजी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद लोग कई अटपटे कमेंट कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM रणबीर कपूर और आलिया भट्ट।

आलिया भट्ट 32 साल की होने वाली हैं। 15 मार्च को एक्ट्रेस अलीबाग में अपना जन्मदिन मनाएंगी। इससे पहले भी आलिया भट्ट ने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन किया है। जन्मदिन से पहले ही अपने पति रणबीर कपूर और पैपराजी के साथ अपना जन्मदिन मनाती एक्ट्रेस नजर आई हैं। अभिनेत्री ने मुंबई में मीडिया के सामने केक काटा। इस दौरान रणबीर पास खड़े प्यार से तालियां बजाते और हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आए। ग्लैमरस लुक के बजाय आलिया इस बार पेस्टल कुर्ते में में नजर आईं। उन्होंने बिना किसी मेकअप के अपने लुक को काफी फ्रेश रखा। सिंपल लुक में भी आलिया काफी खूबसूरत लगीं और उन्होंने एक बार सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। 

झट से वायरल हुआ ये वीडियो

ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में आलिया भट्ट केक काटती नजर आ रही हैं, जबकि पपराजी 'बार-बार दिन ये आए' गा रहे हैं। वहीं कई ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं, 'हैप्पी बर्थडे आलू।' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया ने केक काटने के बाद सबसे पहले रणबीर को खिलाया है। वहीं रणबीर इस दौरान मस्ती में दिखे। उन्होंने झट से केक को आलिया की नाक पर लगा दिया। इस दौरान आलिया उन्हें रोकती रहीं। ऐसा करने के बाद रणबीर ने उन्हें प्यार से गले लगाते हुए किस भी किया। फिर नाक पर लगे केक को आलिया ने अपने हाथ से साफ किया और इसके बाद वो इसे चाट गईं। एक ओर दोनों की प्यारी नोकझोंक लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं दूसरी ओर आलिया की एक चूक पर लोगों की नजर पड़ गई है। 

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

इन झलकियों को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि ये मोमेंट ऑफ द डे है।  वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें उनका नाक से केक चाटकर खाना पसंद नहीं आया है। लोगों ने लिखा, 'ये सेलिब्रिटी भी ऐसी हरकत करते हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'वही नाक पर लगा चाटना बाकी था अब।' एक और शख्स ने लिखा, 'सामने इतना केक रखा है लेकिन इन्हें केक से ही चाटकर खाना है।' वहीं अन्य शख्स ने लिखा, 'केक के साथ न जाने इनके पेट में कितना मेकअप गया होगा।' ऐसे कई और मजेदार रिएक्शन इस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं। 

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

बात करें आलिया के लुक की तो उन्होंने लाइट शेड का कुर्ता सेट कैरी किया है। चंदेरी कपड़े का बना ये सूट उन पर खिल रहा है। बता दें, आखिरी बार आलिया भट्ट 'जिगरा' में नजर आई थीं। अब वो जल्द ही अपने पति रणबीर कपूर के साथ 'लव एंड वॉर' और 'ब्रम्हास्त्र 2' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News