A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड आलिया भट्ट ने दिखाई रणबीर कपूर के बर्थडे की झलक, बेटी राहा के हाथ में पड़े निशान ने बढ़ाई फैंस की चिंता, पूछ बैठे- हुआ क्या है?

आलिया भट्ट ने दिखाई रणबीर कपूर के बर्थडे की झलक, बेटी राहा के हाथ में पड़े निशान ने बढ़ाई फैंस की चिंता, पूछ बैठे- हुआ क्या है?

रणबीर कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर आलिया भट्ट ने एक स्पेशल पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक्टर को बधाई दी और राहा के प्यारे गिफ्ट की झलक भी दुनिया को दिखाई, लेकिन इस दौरान किसी और चीज ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसे देख एक्ट्रेस के फैंस फिक्रमंद हो गए हैं।

alia raha ranbir- India TV Hindi Image Source : ALIA BHATT INSTAGRAM रणबीर कपूर, राहा कपूर और आलिया भट्ट।

आज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर रणबीर के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कर उन्हें प्यार भरा संदेश दिया है, जो इस मौके को और भी खास बना गया है, लेकिन आलिया भट्ट के पोस्ट में दिखी एक तस्वीर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। फैंस काफी फिक्रमंद हो गए हैं।

आलिया भट्ट का पोस्ट

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें से एक तस्वीर में रणबीर और आलिया साथ में सूर्यास्त का नजारा देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों की मुस्कुराती हुई झलक उनके गहरे प्यार और जुड़ाव को दर्शाती है। दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी राहा को रणबीर के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है, जो इस खुशी के मौके को और भी यादगार बना रहा है। तीसरी तस्वीर बेहद खास है, जिसमें राहा ने अपने पापा रणबीर के लिए एक प्यारा सा सरप्राइज नोट लिखा है। इस नोट में लिखा है, 'इस दुनिया के सबसे बेस्ट पापा को हैप्पी बर्थ डे।' आलिया ने इस पोस्ट के साथ एक भावुक संदेश भी लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो हमारी पूरी दुनिया।' इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई है। फिलहाल फैंस का ध्यान इस पोस्ट की दूसरी तस्वीर पर जा रहा है।

यहां देखें पोस्ट

लोग हुए फिक्रमंद

सामने आए इस पोस्ट की दूसरी तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा के हाथ की झलक दिख रही है। इसमें उनके हाथ पर निसान दिख रहा है, जो किसी चोट का घाव या जलने के बाद पड़े निशान जैसा लग रहा है। इसे देखने के बाद कई फैंस चिंतित हैं और जानना चाह रहे हैं कि आखिर राहा को क्या हुआ। कई लोगों को ये कोई एलर्जी लग रही है। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'राहा को क्या हुआ है?' एक और फैन ने लिखा, 'राहा जल गई है क्या या उसे चोट लगी है।' एक अन्य शख्स ने लिखा, 'हो सकता है राहा को कोई एलर्जी हो?' बधाई के कमेंट्स के बीच इस तरह के भी कमेंट्स देखने को मिले।

Image Source : Alia Bhatt Instagramराहा के हाथ में पड़ा निशान।

रणबीर को मिली जन्मदिन की बधाइयां

रणबीर कपूर के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने भी उन्हें बधाई दी है। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो रणबीर, आप सभी को प्यार।' तो वहीं मशहूर कोरियोग्राफर राहुल शेट्टी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो आरके।' इसके अलावा रणबीर के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं, जिससे यह माहौल और भी खुशनुमा हो गया है। रणबीर ने अपने 43वें जन्मदिन का जश्न पैपराजी के बीच भी मनाया। घर के बाहर निकलते हुए उन्होंने पैपराजी के साथ मिलकर केक काटा, जिससे यह मौका और भी खास हो गया। इस दौरान रणबीर लाल रंग की टी-शर्ट और नीली जींस में बेहद स्टाइलिश और कूल लुक में नजर आए। उनकी मुस्कान और सहजता ने जन्मदिन के जश्न को और भी यादगार बना दिया।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अमिताभ ने एक पोस्ट से कर दी पाकिस्तान की बोलती बंद, जानें 'अभिषेक बच्चन' को क्यों दिया जीत का श्रेय

भारत की जीत के बाद खुशी से झूमे बॉलीवुड सितारे, जाहिर की खुशी, अमिताभ बच्चन ने खूब उड़ाई पाकिस्तान की खिल्ली

Latest Bollywood News