A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड संग पूल में मस्ती करती दिखीं आलिया भट्ट, खिली मुस्कान वाली फोटो देख पूछे फैन- 'रणबीर कहां है'

बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड संग पूल में मस्ती करती दिखीं आलिया भट्ट, खिली मुस्कान वाली फोटो देख पूछे फैन- 'रणबीर कहां है'

आलिया भट्ट अपनी बड़ बहन शाहीन भट्ट के काफी क्लोज हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आती हैं। अब हाल में ही आलिया की एक तस्वीर सामने आई है, इसमें वो अपनी बहन को बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt Ishaan mehra- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM आलिया भट्ट और ईशान मेहरा।

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो अपने हर खास पल को इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। आलिया हमेशा अपनी और अपने परिवरा की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। आलिया भट्ट ने एक खास तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में आलिया के साथ कोई खास नजर आ रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट का बॉयफ्रेंड है। दोनों ही एक साथ पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं और तस्वीर में आलिया भट्ट के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान देखने को मिल रही है। ये तस्वीर अब वायरल हो गई है और इसके देखने के बाद आलिया भट्ट के फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। 

इशान के साथ खुश दिखी आलिया

सामने आई इस तस्वीर में आलिया रेड कल की मोनॉकिनी पहनी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने वॉच कैरी की है। इसी पूल में उनके साथ शाहीन के बॉयफ्रेंड इशान मेहरा हैं। दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं और आलिया ने ईशान के कंधे पर हाथ रखा है। आलिया के चेहरे पर खिली हुई मुस्कान हैं और वो काफी खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, 'खूबसूरत सोमवार और साथ में पूल बूट कैंप। पावर्ड बाय इशान मेहरा।' इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तस्वीर आलिया ने जैसे ही पोस्ट की इसके स्क्रीन शॉट्स वायरल होने लगे। कई लोगों ने इस तस्वीर को देखने के बाद मजेदार रिएक्शन भी दिए। 

Image Source : Instagramआलिया भट्ट और ईशान मेहरा।

लोगों का मजेदार रिएक्शन

एक शख्स ने आलिया से सवाल किया, 'आखिर रणबीर कहां हैं?' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'रणबीर को ये तस्वीर देखकर जलन हो सकती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरी फेवरेट आलिया काफी खुश दिख रही है।' एक अन्य यूजर ने सवाल किया, 'कैमरे के पीछे शाहीन हैं या फिर रणबीर?' एक और नेटिजन ने लिखा, 'बहन शाहीन कहां हैं...उनको भी बुला लेती।' इस तरह के कई मजेदार रिएक्शन देखने को मिले। वैसे बता दें, हाल के दिनों में ही शाहीन ने अपने प्यार का ऐलान किया। ईशान के साथ वो पहली बार नए साल की वेकेशन पर नजर आईं, जिस पर भट्ट और कपूर परिवार दोनों साथ गए थे। इतना ही नहीं इसके बाद ईशान के लिए शाहीन ने खास पोस्ट लिखकर अपने प्यार का ऐलान किया।

कौन है शाहीन का बॉयफ्रेंड

ईशान के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक और फिटनेस इंथूजियास्ट हैं। एथलेटिक बैकग्राउंड के अलावा उन्हें लेखन और स्टैंड-अप कॉमेडी में भी रुचि है। सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए वह यह जाहिर हो रहा है कि वह लो-प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं। शाहीन द्वारा उनके रिश्ते को सार्वजनिक करने से पहले भी ईशान को आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और सोनी राजदान के साथ कई फैमिली फंक्शनों और छुट्टियों में देखा गया था। नए साल 2025 के जश्न के दौरान भी वह थाईलैंड में भट्ट और कपूर परिवारों के साथ नजर आए थे।

Latest Bollywood News