A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pushpa 2 से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक, फैंस बोले- इस बार डबल फायर है

Pushpa 2 से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक, फैंस बोले- इस बार डबल फायर है

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपना एक लुक शेयर किया है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस लुक पर उनका अलग स्वैग दिख रहा है।

alluarjunonlineinstagram- India TV Hindi
Image Source : ALLUARJUNONLINEINSTAGRAM अल्लू अर्जुन

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन एक ऐसे स्टार हैं जिन्हें बच्चा-बच्चा पुष्पा के नाम से जानता है। फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ ने थिएटर्स में जो धमाल मचाया वो वाकई तारीफ के लायक था। बड़े से लेकर बच्चे तब पुष्पा के दीवाने है। ‘पुष्पा द राइज’ का डायलॉग्स से लेकर गाने तक हिट था। फैंस ने भी एक्टर को खूब प्यार दिया। वहीं अल्लू अर्जुन को आइकॉन स्टार भी कहा जाता है और वो अपने लुक को लेकर छाए रहते हैं। ‘पुष्पा द राइज’ का सीक्वल काफी चर्चे में है। जल्द ही इसका सीक्वल भी आने वाला है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच अल्लू ने सोशल मीडिया पर अपना एक लुक शेयर किया है, जिसमें उनकी झलक देखकर फैंस उनकी नई फिल्म का अंदाजा लगा रहे हैं।

रश्मिका मंदाना ने किया कॉमेंट 

बता दें अल्लू अर्जुन ने एक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है। उस फोटो पर अल्लू सिगार पीते हुए नजर आ रहे है, लेकिन ये सिगार जल नहीं रही हैं। उन्होंने कानों में ईयररिंग्स, गले में चेन पहनी हैं। इसी के साथ उन्होंने शर्ट और लेदर की जैकेट पहन रखी है। उन्होंने कैप्शन लिखा है ‘सिगार, आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।’ एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। फोटो में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने कॉमेंट करते हुए कहा कि 'माई गॉड! @alluarjun .. मैं आपको एक पल के लिए पहचान नहीं पाई, सर।’

अल्लू अर्जुन की फिल्में
अल्लू अर्जुन सुकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पुष्पा-2’ में नजर आएंगे। वो जल्द ही AA21 में भी दिखाई देंगे। इसी के साथ खबर है कि वो बॉलीवुड में भी एंट्री कर सकते हैं।

Latest Bollywood News