क्या अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए करना पड़ता है 42 नियम का पालन, आंखों में देखने की भी मनाही? अफवाहों पर भड़के सुपरस्टार
अल्लू अर्जुन की ऑफिशियल टीम ने सुपरस्टार के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए उन्हें बेबुनियाद और झूठा बताया है, जिसमें दावा किया गया है कि उनसे मिलने के लिए 42 नियम का पालन करना पड़ता है।
अल्लू अर्जुन अभी अपनी अगली फिल्म बना रहे हैं, जिसका नाम टेंटेटिवली AA22xA6 है। इसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि, साउथ सुपरस्टार का नाम नए विवाद के वजह से सुर्खियों में आए, जब उन पर कुछ डिमांड्स के आरोप लगे। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की टीम ने अब एक ऑफिशियल नोट शेयर करके बताया कि उन्होंने पुष्पा एक्टर के बारे में फेक और बेबुनियाद जानकारी शेयर करने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन शुरू किया है। यह एक ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट के पॉडकास्ट में यह दावा करने के कुछ घंटों बाद आया है कि जो लोग एक्टर से मिलना चाहते हैं। उनके लिए 42 नियम हैं, जो उन्हें करनी चाहिए और जो नहीं करनी चाहिए।
अल्लू अर्जुन पर लगे आरोप बेबुनियाद
ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा था, 'मिस्टर अल्लू अर्जुन के बारे में हाल ही में किए गए कुछ कमेंट्स पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं। उन्होंने हमेशा बहुत इज्जत और सम्मान के साथ काम किया है। हम इन झूठे आरोपों को गंभीरता से लेते हैं। हमारी लीगल टीम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मानहानि का केस शुरू कर रही है।' उन्होंने सभी से 'अनवेरिफाइड' जानकारी फैलाने से बचने की भी रिक्वेस्ट की।
अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए 42 नियम
एक पॉडकास्ट की छोटी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट का दावा है कि एक्टर अल्लू अर्जुन से मिलते समय कुछ सख्त नियम मानने होते हैं, जिनमें से एक कथित तौर पर उनसे आई कॉन्टैक्ट न करना भी है। कावेरी बरुआ, जो पहले रॉयल एनफील्ड में ब्रांड स्ट्रेटेजी डिपार्टमेंट में काम करती थी। उन्होंने तेलुगु सुपरस्टार से मिलने का अपना अनुभव याद किया। पॉडकास्ट पर बात करते हुए, उन्होंने कहा, 'मेरी दिलचस्प मुलाकात हैदराबाद के मेगास्टार अल्लू अर्जुन से हुई। उनसे मिलने से पहले हमारे पास एक नोट था, जिसमें 42 'क्या करें और क्या न करें' लिखे थे और उनके पास मैनेजर का मैनेजर का मैनेजर होता है। वे बहुत सख्त हैं जैसे सर की आंखों में मत देखो, हाथ मत मिलाओ।' जब इंटरव्यू लेने वाले ने नियम के पीछे की वजह पूछते हुए पूछा, 'लेकिन मैं उनकी तरफ क्यों नहीं देख सकती?' कावेरी ने जवाब दिया, 'मुझे क्या पता। यही नियम है।' जब उनसे और नियमों के बारे में बताने के लिए कहा गया तो उन्होंने दूसरी पाबंदियों के बारे में सवालों को टाल दिया और हंसते हुए जवाब दिया, 'और नहीं बताऊंगी मैं।'
ये भी पढे़ं-
Farzi 2: ओटीटी पर फिर होगा नोटों का फर्जीवाड़ा, 'फर्जी 2' से शाहिद कपूर की वापसी तय
