1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिल से हड्डियां तोड़ने तक', ALPHA का टीजर देख आलिया के फैन हुए शाहरुख, अमिताभ बच्चन ने भी बढ़ाया हौसला

'दिल से हड्डियां तोड़ने तक', ALPHA का टीजर देख आलिया के फैन हुए शाहरुख, अमिताभ बच्चन ने भी बढ़ाया हौसला

आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' का टीजर जारी हो गया है, जिस पर शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने भी प्रतिक्रिया दी है और आलिया भट्ट के एक्शन अवतार की तारीफ की है।

alia bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AMITABHBACHCHAN/@YRF/@IAMSRK शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन ने की 'अल्फा' की तारीफ।

आज यानी 10 जून को आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' का टीजर जारी कर दिया गया। आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी। य फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके टीजर ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल पैदा कर दी है। लोगों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अल्फा के टीजर पर प्रतिक्रिया दी है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने अल्फा का टीजर जारी होने के बाद आलिया भट्ट और बॉबी देओल के लिए बहुत प्यारा रिएक्शन दिया है।  'अल्फा'यश राज फ़िल्म्स के 'स्पाई यूनिवर्स'की नई फिल्म है, जिसमें सलमान खान की 'एक था टाइगर', 'टाइगर ज़िंदा है', 'टाइगर 3', ऋतिक रोशन स्टारर 'वॉर', 'वॉर 2' और शाहरुख खान की 'पठान' जैसी फ़िल्में पहले से शामिल हैं।

शाहरुख खान ने की 'अल्फा' के टीजर की तारीफ

'अल्फा' का टीजर जारी होने के बाद शाहरुख खान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और आलिया के एक्शन अवतार की जमकर तारीफ की है। सुपरस्टार ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "बहुत बढ़िया आलिया, सालों तक लोगों का दिल तोड़ने से लेकर अब हड्डियां तोड़ने तक, तुम्हारा हुनर ​​लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उम्मीद है 'अल्फा' लोगों का दिल जीतेगी और सीक्वल के लिए कुछ विलेन भी बचाकर रखेगी। जाओ और कमाल कर दिखाओ सिग्मा गर्ल! लॉर्ड बॉबी... जब आप बुरे किरदार में होते हैं तो बहुत ज़बरदस्त लगते हैं!!! ढेर सारा प्यार। और शिव और उनकी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

Image Source : Instagram/@iamsrkशाहरुख खान का पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने भी की तारीफ

शाहरुख खान ही नहीं, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी 'अल्फा' का टीजर जारी होने के बाद आलिया भट्ट की तारीफ में पोस्ट साझा किया है। सोशल मीडिया पर  अल्फा का टीजर शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा- 'मेरी प्यारी आलिया को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।'

'अल्फा' का टीजर रिलीज

आज, यानी 10 जून को ही अल्फा का टीजर जारी किया गया है, जिसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल नजर आते हैं। टीजर को देखकर लगता है कि बॉबी देओल उस व्यक्ति की भूमिका में हैं, जिसने आलिया भट्ट के किरदार की परवरिश की है और उसे एक बेरहम हत्यारी बनने की ट्रेनिंग देते हैं। अल्फा के टीजर की पहली झलक पूरी तरह से आलिया के सफर पर केंद्रित है और बॉबी देओल की झलक भी देखने को मिलती है, जबकि शरवरी के किरदार को अभी राज़ रखा गया है, ऐसे में दर्शक शरवरी की गैर-मौजूदगी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

कब रिलीज होगी अल्फा?

अल्फा की रिलीज की बात करें तो शिव रवैल द्वारा निर्देशित ये फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होगी। फ़िल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः पवन कल्याण को कैसे मिला उनका नाम? सुपरस्टार ने बताया मजेदार किस्सा, बजरंगबली से जुड़ा है कनेक्शन
18 दिन के प्यार के लिए घर से भाग गई थीं ईवा ग्रोवर, आमिर खान के सौतेले भाई से की इंटरफेथ मैरिज, सही मार-पीट, सुनाई आपबीती

Latest Bollywood News