1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alpha Trailer X Review: 2 मिनट 33 सेकेंड के ट्रेलर में आलिया-शरवरी का धमाका, लेकिन नेटिजन्स बोले- मेकर्स ने पूरी कहानी ही दिखा दी

Alpha Trailer X Review: 2 मिनट 33 सेकेंड के ट्रेलर में आलिया-शरवरी का धमाका, लेकिन नेटिजन्स बोले- मेकर्स ने पूरी कहानी ही दिखा दी

Alpha Trailer X Review: आलिया भट्ट की फिल्म का 2 मिनट 33 सेकेंड के ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो कुछ लोगों को काफी पसंद आ रहा है, वहीं कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें जरा भी रास नहीं आया है।

Alpha- India TV Hindi
Image Source : YRF आलिया भट्ट और शरवरी।

YRF ने रिलीज से 16 दिन पहले 17 जून 2026 को 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज करके सबको चौंका दिया। कुछ दिन पहले एक टीजर रिलीज किया गया था जिसमें सिर्फ आलिया भट्ट और बॉबी देओल थे, जिसे देखकर सवाल उठने लगा था कि आखिर शरवरी वाघ कहां हैं, लेकिन अब ट्रेलर में आलिया, बॉबी, शरवरी और अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सरप्राइज के तौर पर ऋतिक रोशन की भी फिल्म में एंट्री हो गई है। ऋतिक वॉर वाले अंदाज में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर काफी अच्छा है और इसमें कुछ ऐसे सीन और डायलॉग हैं जो निश्चित रूप से हमें प्रभावित करते हैं। साथ ही बैकग्राउंड स्कोर भी शानदार है। हालांकि नेटिजन्स ने इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

लोगों की अल्फा को लेकर प्रतिक्रिया

एक नेटिजन ने ट्वीट किया, ' शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन अंत में यह एक आम फ़ॉर्मूले पर चलने लगी। एक सीधा सा सवाल: आप कहानी का प्लॉट क्यों बताना चाहते हैं? कलर ग्रेडिंग शानदार लग रही है!' एक अन्य X यूज़र ने लिखा, 'आलिया बनाम शरवरी की आमने-सामने की लड़ाई वाकई बहुत बढ़िया लगी। काश Alpha में आम फ्रैंचाइजी वाले घिसे-पिटे तरीकों के बजाय जमीनी स्तर के जासूसी एक्शन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता। फिर भी यह मजेदार लग रही है।' एक और नेटिजन ने ट्वीट किया, 'तय नहीं कर पा रहा हूं कि अल्फा ट्रेलर में सबसे ज्यादा अजीब क्या है। आलिया भट्ट के डायलॉग, शरवरी के एक्शन सीन या बॉबी देओल का जबरदस्ती वाला हरियाणवी लहजा।' 

Image Source : YRFअल्फा ट्रेलर पर लोगों का रिएक्शन।

कब रिलीज होगी अल्फा?

खैर, ट्रेलर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को प्रभावित करेगी। 'अल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली फिल्म है। इसलिए फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। हालांकि स्पाई यूनिवर्स की पिछली दो फिल्में, 'टाइगर 3' और 'वॉर 2', दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहीं। दोनों ही पफ्ल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई थीं। पहले अल्फा 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 3 जुलाई को ही रिलीज किया जाएगा। हुमा कुरैशी अभिनीत 'बेबी डू डाई डू' भी उसी दिन रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्म के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: आलिया-शरवरी की अग्नि परीक्षा के बीच ऋतिक रोशन की सरप्राइज एंट्री, 'अल्फा' में दिखेगा एजेंट कबीर का जलवा

Latest Bollywood News