1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका ने सादगी से जीता दिल, महाकुंभ में दिखाया ऐसा अंदाज, तारीफ के बंधे पुल

अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका ने सादगी से जीता दिल, महाकुंभ में दिखाया ऐसा अंदाज, तारीफ के बंधे पुल

अंबानी फैमिली एक साथ महाकुंभ पहुंची। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। अंबानी बहुओं का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है, खास तौर पर श्लोका मेहता का, जो सादगी से लोगों का दिल जीत रही हैं।

Shloka mehta with ambani family at mahakumbh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अनंत अंबानी, मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता।

अंबानी फैमिली हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है। परिवार के सभी सदस्यों लाइमलाइट में रहते हैं। शादी से लेकर फैमिली फंक्शन और त्योहारों के मौके पर परिवार के सभी सदस्यों का अनोखा अंदाज देखने को मिलता है। अंबानी फैमिली की बहुओं की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। अंबानी लेडीज अपने स्वैग और स्टाइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं। नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी और राधिका से लेकर श्लोका मेहता तक सभी खास मौकों पर अपने आउटफिट्स से इंप्रेस करने में नहीं चूकतीं। अब हाल में ही पूरा परिवार एक साथ महाकुंभ में पहुंचा। प्रयागराज में अंबानी फैमिली की चारों पीढ़ियां एक साथ दिखीं। इस दौरान हर किसी की नजरें श्लोका मेहता की सादगी पर जा टिकीं। 

सिंपल लुक में दिखीं श्लोका

महाकुंभ में पावन डुबकी लगाने में अंबानी परिवार भी पीछे नहीं रहा है। मुकेश अंबानी के साथ ही उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी भी पहुंची। दोनों बेटे आकाश और अनंत अंबानी भी साथ नजर आए। इसके साथ ही दोनों बहुएं भी महाकुंभ में डुबकी लगाते दिखाई दीं। इस दौरान लोगों का ध्यान श्लोका अंबानी पर गया, जिन्होंने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। श्लेका हैंडवर्क वाले व्हाइट सूट में प्रयागराज पहुंचीं। इस दौरान वो दोनों ही बच्चों को संभालती दिखीं। बेटे पृथ्वी का हाथ थामे वो चलती नजर आईं। इस दौरान बेटी वेदा भी उनकी गोद में ही दिखी। बता दें, पृथ्वी और वेदा ने भी इस दौरान डुबकी लगाई। 

Image Source : Instagramबच्चों के साथ श्लोका मेहता।

श्लोका मेहता की हुई तारीफ

श्लोका मेहता नो मेकप लुक में भी कमाल की लग रही थीं। लोगों को उनकी सादगी पसंद आई और लोग उनकी पेरेंटिंग स्किल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'इतना पैसा होने के बाद भी वो अपने दोनों बच्चों का ध्यान खुद रखती हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'श्लोका को जरा भी ईगो नहीं है, वो कितनी सिंपल हैं।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'श्लोका बेस्ट मदर हैं।' वैसे श्लोका कई बार ऐसे सादगी भरे अवतार में ही नजर आती हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट भी वहां मौजूद थीं। 

अंबानी परिवार दिखा साथ

अंबानी परिवार को एक साथ नाव पर चढ़ते हुए देखा गया है। इसके बाद वो त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाते नजर आए। उन्होंने इस दौरान खास पूजा-अरचना भी की। पूरे परिवार को साथ देखकर लोगों को 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म की याद आ गई। बता दें, इससे पहले बीते महीने मुकेश अंबानी के छोटे भाई और उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी भी महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे थे।

Latest Bollywood News