1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 50 की उम्र में भी कुंवारी है ये एक्ट्रेस, शादीशुदा डायरेक्टर के प्यार में बर्बाद हुआ करियर, सालों तक...

50 की उम्र में भी कुंवारी है ये एक्ट्रेस, शादीशुदा डायरेक्टर के प्यार में बर्बाद हुआ करियर, सालों तक...

बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो 40-50 की उम्र पार कर चुकी हैं, लेकिन अब भी कुंवारी हैं। इनमें तब्बू से लेकर सुष्मिता सेन जैसी अभिनेत्रियों के नाम शुमार हैं। ऐसी ही एक हसीना का आज जन्मदिन है, जो आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है, लेकिन इन्होंने अब तक शादी नहीं की है।

Ameesha Patel- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अमीषा पटेल।

बॉलीवुड में ऐसे कलाकारों की कमी नहीं है, जिन्होंने प्यार में धोखा खाया हो या फिर जिनका दिल टूटा हो। इनमें से कई कलाकार तो दिल टूटने के बाद अपनी जिंदगी में किसी और पार्टनर के साथ आगे बढ़ गए, लेकिन कई अब तक सिंगल हैं। आज ऐसी ही एक बॉलीवुड अदाकारा का जन्मदिन है, जिसने दिल टूटने के बाद अपने दिल के दरवाजे 12-13 साल के लिए बंद कर दिए और अब तक ये सिंगल ही हैं। हम बात कर रहे हैं अमीषा पटेल की, जो आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। अमीषा पटेल ने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपना करियर शुरू किया था और अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। आईये अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनकी लव लाइफ पर एक नजर डालते हैं।

अमीषा के लव लाइफ के भी रहे चर्चे

अमीषा पटेल पिछले दिनों बिजनेसमैन निर्वाण बिरला के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्होंने निर्वाण के साथ अपनी कोजी तस्वीरें भी शेयर की थीं। हालांकि, एक समय था जब अमीषा एक शादीशुदा डायरेक्टर से दिल लगा बैठी थीं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर विक्रम भट्ट की, जिनसे प्यार करके अमीषा अपना अच्छा-खासा करियर बर्बाद कर बैठीं।

शादीशुदा डायरेक्टर से हुआ प्यार

अमीषा पटेल शादीशुदा डायरेक्टर विक्रम भट्ट से प्यार कर बैठी थीं, लेकिन कुछ ही सालों में इनका रिश्ता टूट गया। इस रिश्ते के चलते उनके परिवार से भी उनका रिश्ता काफी प्रभावित हुआ, लेकिन विक्रम भट्ट के लिए अमीषा ने सब दांव पर लगा दिया। अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि विक्रम भट्ट से अपने रिश्ते के चलते उनका करियर बर्बाद हो गया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि इस रिश्ते के चलते वह एक दशक से ज्यादा समय तक आदमियों से दूर रहीं।

Image Source : Instagramविक्रम भट्ट और अमीषा पटेल।

विक्रम भट्ट से रिश्ते पर कही थी ये बात

अमीषा पटेल बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में विक्रम भट्ट से अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था- 'ये ऐसी इंडस्ट्री है, जहां ईमानदारी का स्वागत नहीं किया जाता। और मैं उन लोगों में से हूं, जो बहुत ईमानदार हैं। मैं उनमें से हूं, जो अपने दिल की बात खुलकर कहने पर यकीन करती है। मुझे लगता है कि ये मेरे अंदर की सबसे बड़ी कमी रही है। मैंने दो रिश्तों को पब्लिकली एक्सेप्ट किया था। और इन दोनों रिश्तों ने मेरे करियर को प्रभावित किया। फिर मैंने 12-13 साल तक अपनी जिंदगी में किसी मर्द को जगह नहीं दी। उस वक्त मैं अपनी जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ सुकून चाहती थी।'

मां ने चप्पल से कर दी थी पिटाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमीषा पटेल के पेरेंट्स को जब विक्रम भट्ट से उनके अफेयर का पता चला तो वह काफी नाराज हो गए थे। एक्ट्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि जब उनकी मां को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने चप्पलों से उनकी पिटाई कर दी थी। अमीषा ने कहा था- 'मेरी मां ने एक बार मेरी चप्पल से पिटाई की थी। उन्हें मेरे रिलेशनशिप का पता चल गया था। उन्होंने मुझे घर से तक निकाल दिया था।'

Latest Bollywood News