1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शरीर चला गया, मगर आत्मा हमेशा साथ रहेगी', आशा भोसले के निधन से गहरे सदमे में अमिताभ बच्चन

'शरीर चला गया, मगर आत्मा हमेशा साथ रहेगी', आशा भोसले के निधन से गहरे सदमे में अमिताभ बच्चन

सुरों की मल्लिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ASHA.BHOSLE/@AMITABHBACHCHAN आशा भोसले को अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 92 वर्ष का आयु में आखिरी सांस ली। 12 मार्च को उनका निधन हो गया। आज यानी 13 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी। उनके परिवार ने उनके निवास पर उनके प्रियजनों को आखिरी श्रद्धांजलि देने कि अनुमति दी है। आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उनके निधन से फिल्म और संगीत जगत के सितारे भी शोक में डूबे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपना शोक जाहिर कर रहे हैं। इस कड़ी में अब हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी दुख व्यक्त किया है। 

अमिताभ बच्चन ने जताया दुख

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए आशा ताई को श्रद्धांजलि दी है। अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा- 'दुःख और शोक। एक पूरा युग, एक अविश्वसनीय, असाधारण, अद्भुत और विलक्षण व्यक्तित्व कल हमेशा-हमेशा के लिए खो गया... प्रतिष्ठित और महान आशा भोसले जी हमें छोड़कर चली गईं। अत्यंत दुख में, हर गीत को जीवंत कर देने की उनकी प्रतिभा स्वर्ग सिधार गई है। वे हमें शाश्वत संगीत का एक संपूर्ण ज्ञानकोश दे गई हैं। उनका शरीर हमें छोड़कर चला गया है, लेकिन आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी आवाज - उनकी आत्मा, हमेशा अमर रहेगी।'

राजकीय सम्मान के साथ आशा भोसले की विदाई

आज, सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ आशा भोसले का अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले उनके परिवार ने उनके परिजनों को अंतिम दर्शन की अनुमति दी है। सम्मान के प्रतीक के रूप में आशा ताई के पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटा गया। उनके अंतिम दर्शन लोअर परेल स्थित उनके आवास पर रखी गई और अब शवयात्रा दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट के लिए रवाना हो गई है। आशा ताई का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे संपन्न होगा।

बीमारी के बाद अस्पताल में हुआ निधन

आशा भोसले को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और रविवार, 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया। आशा ताई के निधन की खबर आते ही पूरी इंडस्ट्री और देश में शोक की लहर दौड़ गई। एआर रहमान से लेकर विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर, रितेश देशमुख, सचिन तेंदुलकर और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः Asha Bhosle Funeral: राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सितारे
तब्बू के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं आशा भोसले की पोती, एक्ट्रेस ने बंधाया ढांढस, वायरल हुआ दर्द भरा वीडियो

Latest Bollywood News