1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की खूबसूरत समधन, जिन्होंने LIC एजेंट बनकर किया काम, गिनीज बुक में भी दर्ज है इनका नाम

अमिताभ बच्चन की खूबसूरत समधन, जिन्होंने LIC एजेंट बनकर किया काम, गिनीज बुक में भी दर्ज है इनका नाम

अमिताभ बच्चन के परिवार से सभी वाकिफ हैं, फिर चाहे वो जया बच्चन हों उनके बच्चे या फिर नाती-नातिन और पोती। सभी पर मीडिया की नजरें रहती हैं। लेकिन, अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा भी अपनी खूबसूरती और उपलब्धियों के लिए खासी मशहूर थीं।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AMITABHBACHCHAN अमिताभ बच्चन।

अमिताभ बच्चन और उनका परिवार अक्सर ही सुर्खियों में रहता है। उनके परिवार के हर सदस्य पर लोगों की नजर रहती है। अमिताभ बच्चन का कपूर खानदान से भी गहरा नाता है। उनकी बेटी श्वेता बच्चन की शादी कपूर परिवार की बेटी ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई है। ऋतु नंदा अब इस दुनिया में नहीं हैं, वह फिल्मी दुनिया में तो एक्टिव नहीं थीं, लेकिन मशहूर बिजनेसवुमन जरूर थीं। उन्होंने शादी के बाद अपना बिजनेस शुरू किया था और इस बिजनेस के दम पर अपना नाम गिनीज बुक में भी दर्ज कराया था। ऋतु नंदा ने भले ही फिल्मों का रुख नहीं किया, लेकिन वह इतनी खूबसूरत थीं कि उनके सामने कपूर खानदान की अन्य बेटियां भी फीकी पड़ जाएं।

एलआईसी एजेंट बनकर भी किया काम

अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा ने दिल्ली के बिजनेसमैन राजन नंदा से शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने बतौर एलआईसी एजेंट काम किया। इसे लेकर उनका मजाक भी बना, लेकिन वह पीछे नहीं हटीं। ऋतु नंदा ने 'द वॉयेज ऑफ एक्सीलेंस : द एसेंट ऑफ 21 वीमेन लीडर्स ऑफ इंडिया आईएनसी' में इस बात का जिक्र किया था। धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए उन्होंने एलआईसी एजेंट एस्कोलाइफ नाम की इंश्योरेंस कंपनी शुरू की। फिर एक किचन एप्लाइसेंस कंपनी शुरू की, जो फेल हो गई। कंपनी के फेल होने पर उन्होंने इंश्योरेंस मार्केट में अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और कई अवॉर्ड भी हासिल किए।

Image Source : Insta/@kapoors_1stfamilyofhindicinemaपिता राज कपूर के साथ ऋतु नंदा

एक दिन में 17 हजार पॉलिसी बेची

ऋतु नंदा ने एक दिन में 17 हजार से ज्यादा पेंशन पॉलिसी बेचकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। ऋतु नंदा ने भले ही फिल्मों का रुख नहीं किया, लेकिन उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं। आज भी उनकी तुलना कपूर खानदान की एक्ट्रेस बेटियों करिश्मा और करीना से होते हैं। साल 2020 में ऋतु नंदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय तक कैंसर की चपेट में रहीं और फिर आखिरकार 2020 में उनका निधन हो गया। अमिताभ बच्चन ने भी ऋतु नंदा के निधन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था और दुख बयां किया था।

कई अवॉर्ड अपने नाम किए

अपने लाइफ इंश्योरेंस के बिजनेस में ऋतु नंदा ने कई अवॉर्ड और सम्मान अपने नाम किए। 2006 में उन्हें मिलियन डॉलर राउंड टेबल की ओर से अपने सदस्यों को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रित किया गया। खास बात तो ये है कि ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय थीं। बता दें, 1997 में ऋतु नंदा का रिश्ता बच्चन परिवार से जुड़ा था। इसी साल श्वेता बच्चन, ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से शादी के बंधन में बंधीं थीं और इस शादी से उनके दो बच्चे नव्या और अगस्त्य नंदा हैं।

Latest Bollywood News