A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन का दामाद है ये एक्टर, आलिया भट्ट संग कर चुका है रोमांस, अब रणबीर कपूर संग रामायण में आएगा नजर

अमिताभ बच्चन का दामाद है ये एक्टर, आलिया भट्ट संग कर चुका है रोमांस, अब रणबीर कपूर संग रामायण में आएगा नजर

अमिताभ बच्चन के दामाद कुणाल कपूर ने आलिया भट्ट संग डियर जिंदगी में काम किया था। वहीं अब रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं।

Kunal Kapoor- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-REDDIT कुणाल कपूर

अमिताभ बच्चन का सिनेमाई दुनिया में ऐसा नाम है कि उनसे जुड़े लोगों पर भी उनकी स्टारडम के छींटे पड़ते रहते हैं। एक ऐसा ही एक्टर है जो रिश्ते में अमिताभ बच्चन का दामाद लगता है और धाकड़ एक्टर है। इतना ही नहीं ये एक्टर आलिया भट्ट संग रोमांस कर चुका है और अब रणबीर कपूर संग फिल्म रामायण में अपनी चमक बिखेरने को तैयार है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर कुणाल कपूर की। 

अमिताभ बच्चन के लगते हैं दामाद

कुणाल कपूर ने साल 2015 में नैना बच्चन से शादी की थी। अब शादी के करीब 10 साल बाद कुणाल और नैना एक बेटे के पेरेंट्स भी बन गए हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि नैना बच्चन भी अमिताभ बच्चन की भतीजी हैं। अमिताभ के भाई अजिताभ की बेटी नैना ने बॉलीवुड के हीरो कुणाल कपूर से शादी की है। इस हिसाब से कुणाल रिश्ते में अमिताभ बच्चन के दामाद लगते हैं। 

आलिया भट्ट संग कर चुके रोमांस

कुणाल कपूर बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर्स में गिने जाते हैं और अपनी स्ट्रॉन्ग स्क्रीन प्रजेंस के लिए भी पहचाने जाते हैं। अब तक अपने करियर में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके कुणाल कपूर को सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'ज्वैल थीफ' में देखा गया था। इस फिल्म में कुणाल ने धांसू किरदार निभाया था। लेकिन खास बात ये है कि कुणाल ने आलिया भट्ट संग भी ऑनस्क्रीन रोमांस किया है। आलिया और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डियर जिंदगी' साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कुणाल ने एक अहम किरदार निभाया था। इसेक साथ ही गोल्ड, कोई जाने न, देवदास, आजा नचले और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके हैं। कुणाल ने फिल्म अक्स से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

अब रणबीर कपूर संग आएंगे नजर

वहीं अब कुणाल कपूर जल्द ही रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कुणाल ने इंद्र देव का किरदार निभाया है। इसकी झलक भी बीते कुछ दिनों पहले मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि अभी तक इस किरदार के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि कुणाल इस किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे। कुणाल एक और फिल्म विश्वंभारा में भी एक अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: लो बॉलीवुड में भी मन गई मकर संक्रांति, सुपरस्टार की पत्नी ने लोगों को बांटे गिफ्ट, छोटे उस्ताद ने लूटी लाइमलाइट

अपनी स्टार मां की नफरत की आग में झुलस गया आइटम गर्ल का करियर? शादीशुदा सिंगर से प्यार बना था नासूर, छोड़ना पड़ा बॉलीवुड

Latest Bollywood News