A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत-राधिका की शाही सवारी, लेट नाइट ड्राइव पर निकले अंबानी परिवार के छोटे बेटे-बहू, Sea Link पर दौड़ाई रोल्स रॉयस

अनंत-राधिका की शाही सवारी, लेट नाइट ड्राइव पर निकले अंबानी परिवार के छोटे बेटे-बहू, Sea Link पर दौड़ाई रोल्स रॉयस

अंबानी परिवार के छोटे बेटे-बहू अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों लेट नाइट ड्राइव का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Radhika Merchant- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AMBANI_UPDATE अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट।

अंबानी परिवार पर हर किसी की नजर रहती है और आए दिन ये परिवार और इसके सदस्य किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अब अंबानी फैमिली के छोटे बेटे और बहू यानी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक बार फिर चर्चा में हैं। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों मुंबई की सी लिंक रोड पर देर रात लॉन्ग ड्राइव का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जहां अनंत अपनी रॉल्स रॉयस ड्राइव कर रहे हैं तो वहीं राधिका उनके बगल वाली सीट में बैठी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अब अनंत और राधिका का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

अनंत-राधिका की लॉन्ग ड्राइव

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का ये वीडियो अंबानी फैमिली के फैन पेज अंबानी अपडेट्स द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें अनंत को अपनी लग्जरी रॉल्स रॉयस ड्राइव करते देखा जा सकता है और उनकी लेडी लव राधिका उनके बगल वाली सीट में बैठी हैं। दोनों खुली हवा का आनंद उठा रहे होते हैं, इसी दौरान राधिका की नजर बगल में चल रही गाड़ी पर जाती है और अनंत भी बगल में चल रही कार की ओर देखते हैं और फिर गाड़ी आगे ले जाते हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए देश के इस चर्चित कपल पर प्यार लुटाया वहीं कई ने सावधानी के साथ कार चलाने की सलाह दी।

मनीष मल्होत्रा की मां की प्रेयर मीट में राधिका मर्चेंट

एक दिन पहले ही राधिका मर्चेंट का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर जाती नजर आई थीं। दरअसल, हाल ही में मनीष मल्होत्रा की मां गरीमा ओबेरॉय का निधन हो गया। उन्होंने 18 मार्च की रात आखिरी सांस ली। अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए मनीष मल्होत्रा ने 21 मार्च को प्रेयर मीट रखी, जिसमें राधिका मर्चेंट सहित बॉलीवुड की भी कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। विक्की कौशल से लेकर अजय देवगन तक कई सितारे मनीष मल्होत्रा की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

राधिका मर्चेंट के बारे में

राधिका मर्चेंट जाने-माने बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं और साल 2024 में ही अंबानी परिवार की छोटी बहू बनी हैं। राधिका एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं और अपने फैमिली बिजनेस फार्मास्युटिकल कंपनी एनकोर हेल्थकेयर की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का भी हिस्सा हैं। जुलाई 2024 में राधिका मर्चेंट, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। इस शाही शादी की सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी चर्चा रही और कई विदेशी हस्तियों ने इसमें शिरकत की थी।

ये भी पढ़ेंः TMKOC: 'पोपटलाल' से 'भिड़े' तक, बेहद पढ़े लिखे हैं 'तारक मेहता' के ये कलाकार, किसी ने की CA की पढ़ाई तो किसी ने इंजीनियरिंग

Latest Bollywood News