1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे अनंत अंबानी, बप्पा के दर पर लिया आशीर्वाद, सामने आईं झलकियां

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे अनंत अंबानी, बप्पा के दर पर लिया आशीर्वाद, सामने आईं झलकियां

गणपति विसर्जन के बाद अनंत अंबानी एक बार फिर बप्पा की शरण में पहुंचे। उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अनंत की भक्ति और संस्कारों की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई।

anant ambani- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे अनंत अंबानी।

अंबानी परिवार की धार्मिक आस्था किसी से छिपी नहीं है। परिवार के हर सदस्य को अलग-अलग मौकों पर पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते देखा जाता है। खासतौर पर गणेश उत्सव के दौरान अंबानी परिवार की भक्ति और भव्य आयोजन चर्चा में रहते हैं। अनंत अंबानी भी भगवान गणेश के प्रति अपनी आस्था को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस साल भी उन्होंने पत्नी राधिका मर्चेंट और परिवार के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया और पूरे उत्साह के साथ उत्सव मनाया। अब गणपति विसर्जन के बाद अनंत एक बार फिर बप्पा के दरबार में पहुंचे हैं।

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे अनंत

मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन के लिए अनंत अंबानी हाल ही में पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच गणपति पंडाल की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। अनंत अपने काफिले के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ था। दर्शन के दौरान अनंत अंबानी ने बप्पा के चरणों में शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया। उनकी भक्ति का यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो देखने के बाद कई लोग अनंत की धार्मिक आस्था और उनके संस्कारों की तारीफ करते नजर आए।

यहां देखें वीडियो

गणपति उत्सव में भी दिखी थी अनंत की भक्ति

अनंत अंबानी हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर खास उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत करते हैं। इस बार भी अंबानी परिवार ने घर पर भव्य गणपति उत्सव मनाया। अनंत और राधिका मर्चेंट के साथ परिवार के दूसरे सदस्य भी पूजा और सेलिब्रेशन में शामिल हुए। दो दिन तक चले उत्सव के बाद परिवार के सदस्य नाचते-गाते हुए गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अनंत अंबानी का उत्साह भी देखने लायक था। गणपति बप्पा की विदाई के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए थे। अब विसर्जन के बाद एक बार फिर अनंत को लालबागचा राजा के दर्शन करते देखकर उनकी बप्पा के प्रति आस्था की चर्चा हो रही है।

2024 में बने थे मानद सलाहकार सदस्य

अनंत अंबानी का लालबागचा राजा से जुड़ाव सिर्फ आस्था तक सीमित नहीं है। साल 2024 में लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की ओर से उन्हें बोर्ड का मानद सलाहकार सदस्य नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से अनंत इस मंडल से जुड़े हुए हैं। बताया जाता है कि अनंत हर साल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचते हैं। पिछले साल भी उन्होंने अकेले यहां पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया था। हालांकि अंबानी परिवार के दूसरे सदस्य भी अपनी सुविधा के अनुसार लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: तमन्ना के बाद किसे डेट कर रहे हैं विजय वर्मा? शाहरुख खान की को-स्टार संग वायरल हुआ वीडियो, मची हलचल

Latest Bollywood News