1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हैंडसम हंक हीरो संग रोमांस के लिए तैयार हैं अनन्या पांडे, करण जौहर ने दिखाया फिल्म का पोस्टर, कल मिलेगा बड़ा सरप्राइज

हैंडसम हंक हीरो संग रोमांस के लिए तैयार हैं अनन्या पांडे, करण जौहर ने दिखाया फिल्म का पोस्टर, कल मिलेगा बड़ा सरप्राइज

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल रिलीज की तैयारी कर रही है और जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर नया अपडेट दिया है।

Ananya Pandey- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@KARANJOHAR अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन संग रोमांस करती नजर आई थीं। हालांकि दोनों की ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब अनन्या जल्द ही एक नई प्रेम कहानी के साथ पर्दे पर लौट रही हैं। इस फिल्म में हैंडसम हंक लक्ष्य अनन्या के हीरो होने वाले हैं। करण जौहर ने आज रविवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए सोमवार को बड़े सरप्राइज की हिंट दी है। 

करण जौहर ने दी हिंट

रविवार को करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'चांद मेरा दिल' का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य सड़क पर चलते हुए नजर आ रहे हैं और लक्ष्य ने अनन्या के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। करण ने अपने कैप्शन में लिखा, 'प्यार का कोई तय रास्ता नहीं होता... बस थोड़ा पागल होना पड़ता है। कल सुबह 11 बजे हमारे आरव और चांदनी से मिलने मिलते हैं।' उनके इस कैप्शन ने लोगों में उत्सुकता जगा दी है और फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद वह कल फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा करेंगे या फिल्म का टीज़र जारी करेंगे। 

8 मई को रिलीज होगी फिल्म?

नवंबर 2024 में करण जौहर ने अनन्या और लक्ष्य के प्यार भरे पोस्टर साझा करके चांद मेरा दिल की घोषणा की, जिसमें उनकी केमिस्ट्री की झलक दिखाई गई थी। उन्होंने लिखा, 'हमारे पास दो चांद हैं जो एक अनोखी और जोशीली प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं! प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है। चांद मेरा दिल, अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित।' तब निर्माताओं ने घोषणा की थी कि फिल्म 2025 में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म पिछले साल रिलीज नहीं हुई, लेकिन कई खबरों में कहा गया था कि यह अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में आएगी। अब, फिल्म की रिलीज मई तक टाल दी गई है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने X (पहले ट्विटर) पर बताया है कि यह 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इस तारीख की पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें- कलाकारों की चौकड़ी मचाएगी धमाल, कमाल का गाना बनाने के लिए साथ आए चारों दिग्गज

'ओम शिवोहम' उच्चारण के दौरान अजीब मुंह बनाती दिखीं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा, देखकर भड़के लोग, बोले- 'ये अपमान है'

Latest Bollywood News