अनन्या पांडे की खुशी का इन दिनों कोई ठिकाना नहीं है। एक तरफ उनके कजिन भाई अहान पांडे ने 'सैयारा' के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया तो वहीं बेस्ट फ्रेंड आर्यन खान ने भी 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के साथ अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू से सबको इंप्रेस कर दिया है। आर्यन खान अपनी सीरीज को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं और लोगों को ये काफी पसंद आ रही है। सैयारा को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में अनन्या ने अहान और आर्यन की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए एक चाइल्डहुड फोटो शेयर की है, जिससे नजरें हटा पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा।
अनन्या ने अहान-आर्यन के साथ शेयर की चाइल्डहुड फोटो
अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आर्यन खान, अहान पांडे के साथ अपनी एक बेहद प्यारी चाइल्डहुड फोटो शेयर की है। इस फोटो में जहां नन्हें आर्यन सुपरमैन की कॉस्ट्यूम पहने नजर आ रहे हैं, वहीं अहान पांडे का भी चुलबिला अंदाज देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ अनन्या पांडे हैं, जो बेड पर लेटकर अपने भाई अहान को निहारती नजर आ रही हैं। उन्होंने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'इन छोटे लड़कों ने हाल ही में बड़ा काम किया है और मेरे लिए इससे ज्यादा गर्व की बात नहीं हो सकती।'
Image Source : Instagram/@ananyapandayअनन्या पांडे का पोस्ट
आर्यन-अहान ने दिया रिएक्शन
अनन्या पांड ने ये चाइल्डहुड फोटो शेयर करते हुए आर्यन खान और अहान पांडे को भी टैग किया, जिसके बाद उनकी ये इंस्टाग्राम स्टोरी अहान और आर्यन ने भी री-पोस्ट की है। अहान ने इसे री-शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आई लव यू सिस्टर।' वहीं आर्यन खान ने लिखा- 'स्पेशल थैंक्स फॉर एवरीथिंग।' सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को यूजर्स से भी जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। लोग इसे जमकर री-शेयर कर रहे हैं और तीनों की क्यूटनेस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे सीजन की चर्चा
आर्यन के रिएक्शन पोस्ट पर अनन्या ने रिएक्शन देते हुए कुछ ऐसा लिखा है, जिसने बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे सीजन की चर्चा तेज कर दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा- 'सीजन 2 में अपने रोल के लिए मैं तैयार हूं।' ऐसे में यूजर इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि आर्यन खान बैड्स ऑफ बॉलीवुड को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद इस सीरीज का सीजन 2 भी लेकर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः
The Bads of Bollywood Trailer: डेब्यू सीरीज में शाहरुख के लाडले ने बटोर ली आधी इंडस्ट्री, दिखी दिग्गजों की टोली
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' प्रीमियर में पहुंचीं अनन्या पांडे, हो गईं ट्रोल, अब दिया करारा जवाब
Latest Bollywood News