1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर को याद आई 41 साल पुरानी फिल्म, हेमा मालिनी के साथ डांस में नर्वस थे एक्टर, शेयर किया किस्सा

अनिल कपूर को याद आई 41 साल पुरानी फिल्म, हेमा मालिनी के साथ डांस में नर्वस थे एक्टर, शेयर किया किस्सा

अनिल कपूर ने अपनी 41 साल पुरानी फिल्म को याद किया है और इसके शूटिंग का किस्सा भी बताया है। जिसमें उन्हें हेमा मालिनी के साथ डांस करने में मुश्किल हो रही थी।

Anil Kapoor- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@ANILKAPOOR अनिल कपूर

अनिल कपूर ने रविवार को अपनी 1985 की फिल्म 'युद्ध' की 41वीं सालगिरह पर इसे याद किया है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, टीना अंबानी, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी और प्राण जैसे सितारे नजर आए थे। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनिल कपूर ने फिल्म का एक सीन शेयर किया है। जिसमें वे हेमा मालिनी के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री के साथ नृत्य करने के अपने अनुभव के बारे में भी बताया। कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'युद्ध के 41 साल हो गए और मैं आज भी उस पल को नहीं भूल सकता। हेमा जी के साथ नृत्य करने के मुकाबले दोहरी भूमिका निभाना तो कुछ भी नहीं था। युद्ध के उस पहलू ने मुझे सचमुच घबरा दिया था! वे पहले से ही देश की सबसे बड़ी स्टार थीं, उनकी शख्सियत कहीं अधिक प्रभावशाली थी और मैं वहां एक दुबला-पतला लड़का था जो बस 'झकास' बोल रहा था और उनके साथ ताल मिलाने की कोशिश कर रहा था।'

गुलशन राय ने डायरेक्ट की थी फिल्म

निर्माता गुलशन राय के बेटे राजीव राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'युद्ध' में जैकी श्रॉफ, टीना मुनिम, प्राण, डैनी डेन्जोंगपा और नूतन भी अहम भूमिकाओं में हैं, साथ ही हेमा मालिनी और शत्रुघ्न सिन्हा विशेष भूमिकाओं में नजर आते हैं। अब अनिल की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह नेटफ्लिक्स शो फैमिली बिजनेस में विजय वर्मा, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया और ध्रुव सहगल के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनकी आने वाली फिल्मों में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ 'अल्फा' भी शामिल है। शिव रावेल द्वारा निर्देशित यह एक्शन फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान और सातवीं फिल्म बताई जा रही है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में बॉबी देओल, दिब्येंदु भट्टाचार्य और देबंजन चटर्जी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

शाहरुख खान के साथ किंग में दिखेंगे अनिल कपूर

इसके अलावा अनिल को शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' के लिए भी साइन किया गया है, जिसमें शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार एक साथ नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी सहायक भूमिकाओं में होंगे। अब फैन्स को अनिल कपूर से किंग में धमाकेदार किरदार का इंतजार है। 

ये भी पढ़ें- तीसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी फिल्म राजा शिवाजी? रितेश देशमुख की फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

67 की उम्र में शादी करना चाहते हैं टीवी के 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने बताया अब तक क्यों थे कुंवारे?

Latest Bollywood News