1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली ने जैसे ही ठोकी लगातार दूसरी सेंचुरी, वायरल हो गया अनुष्का शर्मा का ये वाला रिएक्शन

विराट कोहली ने जैसे ही ठोकी लगातार दूसरी सेंचुरी, वायरल हो गया अनुष्का शर्मा का ये वाला रिएक्शन

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI मैच में सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया। शतक जड़ने के बाद क्रिकेटर एक बार फिर अपनी लेडी लव को लेकर प्यार और सम्मान जाहिर करते दिखे। ऐसे में अनुष्का भी पीछे नहीं रहीं और बेहद खास अंदाज में अपना प्यार जाहिर किया।

anushka sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ANUSHKASHARMA अनुष्का शर्मा, विराट कोहली।

क्रिकेट की दुनिया के किंग विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी ओडीआई के दूसरे मैच में जिस तरह से शतकीय पारी खेली, उसके बाद उनके फैंस का यही कहना है कि किंग कोहली के अंदर अब भी क्रिकेट ही क्रिकेट है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में अपना 53वां वनडे शतक जड़कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल खुश कर दिया और सेंचुरी के बाद उन्होंने जिस अंदाज में अपनी जीत का जश्न मनाया, वो सबके दिल को छू गया। किंग कोहली ने शतक जड़ने के बाद अपनी वेडिंग रिंग चूमते हुए अपनी जीत का जश्न मनाया, जो उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए उनका प्यार साफतौर पर जाहिर करता है। विराट कोहली की ये तस्वीर सामने आने के बाद अब अनुष्का शर्मा का भी इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में आ गया है।

विराट कोहली के दूसरे शतक पर अनुष्का का रिएक्शन

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पति और क्रिकेटर विराट कोहली की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह नीली जर्सी पहने ग्राउंड में नजर आ रहे हैं। किंग कोहली के एक हाथ में बल्ला और दूसरे में हेलमेट है। विराट की ये तस्वीर उनके शतक के बाद की है, जिसमें वह अपने शतक का जश्न मना रहे हैं और उनके पीछे दर्शकों को स्टैंड्स से उनके लिए तालियां बजाते और चीयर करते देखा जा सकता है। अब अनुष्का ने इस यादगार पल की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और एक रेड हार्ट इमोजी के साथ विराट कोहली के शतक का जश्न मनाया है।

Image Source : Instagram/@anushkasharmaअनुष्का शर्मा का पोस्ट

विराट ने चूमी वेडिंग रिंग

इससे पहले विराट कोहली की शतक के बाद जश्न मनाते एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह गले में पहनी अपनी वेडिंग रिंग को चूमते हुए आसमान की तरफ सिर उठाए नजर आए थे। विराट की ये तस्वीर सामने आते ही उनके और अनुष्का के फैंस ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया और विराट के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें किंग कोहली ने कहा था कि उनके हर मुश्किल दौर में उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ही थीं, जो हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।

अनुष्का-विराट का रिश्ता

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रिश्ता हमेशा से ही सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रहा है। दोनों क्रिकेट और बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से हैं। विराट और अनुष्का हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखते आए हैं। दोनों 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे और इससे पहले तक उन्होंने दुनियाभर से अपने रिश्ते को छुपा रखा था। शादी के 4 साल बाद अनुष्का शर्मा ने 2021 में बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय को जन्म दिया। शादी के बाद भी अनुष्का और विराट अपनी जिंदगी और परिवार को प्राइवेट रखना चाहते हैं और इसी के चलते वह अपना अधिकांश समय लंदन में बिताते हैं।

ये भी पढ़ेंः पंकज त्रिपाठी की बिटिया भी बनी हीरोइन, डेब्यू से फूले नहीं समा रहे एक्टर, जी खोलकर की आशी की तारीफ
धर्मेंद्र की अंतिम विदाई, सनी देओल ने हरिद्वार में विसर्जित कीं अस्थियां, परिवार के गले लग रो पड़े बॉबी देओल

Latest Bollywood News