A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी ने वीडियो में क्या बोला कि यूजर हो गए निहाल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी ने वीडियो में क्या बोला कि यूजर हो गए निहाल

अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दक्षिण अफ्रीका के एक खूबसूरत पार्क का एक वीडियो साझा किया। बैकग्राउंड में वामिका को 'मम्मा' कहते हुए सुना जा सकता है।

Vamika- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKA SHARMA जब बेटी वामिका ने कहा 'मम्मा' तो भावुक नजर आईं अनुष्का शर्मा, शेयर किया वीडियो

अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। कपल ने पिछले साल जनवरी में अपनी बच्ची का वेलकम किया था। लिहाजा वामिका का इस महीने उनका पहला जन्मदिन मनाया जाएगा।

फैंस बहुत वक्त से वामिका का चेहरा देखना चाहते हैं, लेकिन इस कपल ने अभी तक वामिका चेहरा छिपा कर रखा है। लेकिन अनुष्का ने हाल ही में वामिका की आवाज की एक झलक को फैंस के बीच शेयर किया।

अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दक्षिण अफ्रीका के एक खूबसूरत पार्क का एक वीडियो साझा किया। बैकग्राउंड में वामिका को 'मम्मा' कहते हुए सुना जा सकता है, उनकी आवाज काफी प्यारी सुनाई दे रही थी।

वीडियो को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए उन्होंने लिखा, " 2021 की शाम बिताने का सबसे अच्छा तरीका।" 

यहां देखें वीडियो

इस कपल ने अपने चाहने वालों को नए साल की खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दी। उन्होंने केक काटने के दौरान की तस्वीर को फैंस के बीच में शेयर किया है।

बीते साल उन्होंने अपनी बेटी वामिका का वेलकम किया। पिछले साल का धन्यवाद देते हैं अनुष्का ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया था, “वह वर्ष जिसने हमें सबसे बड़ी खुशी दी, जिसे मैंने जाना है। साल 2021 के लिए बेहद शुक्रिया!”

इस कपल ने न्यू ईयर का बड़ा केक काटा।

अनुष्का अब तीन साल से फिल्मों से दूर हैं, उनकी आखिरी फिल्म 2018 में 'जीरो' थी। लेकिन इस साल, अभिनेत्री तीन नई प्रोजेक्ट्स को लेकर कैमरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। अनुष्का इन प्रोजेक्ट में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नजर आएंगी।

ऐसा हो जरूर संभव है कि आने वाली फिल्मों का ऐलान इस साल हो सकता है। 

Latest Bollywood News