1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा का रेट्रो लुक आया सामने, इस फिल्म में कर रही हैं कैमियो

अनुष्का शर्मा का रेट्रो लुक आया सामने, इस फिल्म में कर रही हैं कैमियो

अपने चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल जीतने वाली अनुष्का शर्मा फिल्म 'कला' में अपने कैमियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

INSTAGRAM/ anushkasharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ ANUSHKASHARMA अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में अपने एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वहीं इस बार अनुष्का अपने भाई कर्णेश शर्मा की फिल्म 'कला' में अपने कैमियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। अनुष्का शर्मा ने 'कला' में 'घोड़े पे सवार' गाने के साथ खास अपीरियंस दिया। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने यह मस्ती के लिए किया और कोई अन्य कारण नहीं था। 

परेश रावल पर आई बड़ी मुसीबत, बंगालियों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी

वह कहती हैं, "मैंने इस गाने को मजे के लिए किया है। कोई और कारण नहीं है और मुझे इसे करने में मजा आया है! मुझे एक गुजरे जमाने की अभिनेत्री की भूमिका निभाने में मजा आया और मैं अपनी विशेष उपस्थिति के लिए लोगों की प्रतिक्रियाओं को देखकर वास्तव में खुश हूं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि लोग इसे इतना पसंद करेंगे लेकिन मुझे खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया और कुछ समय बाद मुझे स्क्रीन पर देखकर खुश हूं।"

Tv Serial Trp List: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने टीवी की दुनिया में मचाई खलबली, इन सीरियल्स को कर दिया पीछे

अपने इस खास लुक में एक्ट्रेस 1930-40 के दशक की अदाकारा लग रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का बहुचर्चित फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में प्रतिष्ठित भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सम्मानित क्रिकेटर के जीवन और समय से प्रेरित है। 'कला' का निर्माण अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा ने किया है। यह मूवी 1930 और 40 के दशक की एक फेमस सिंगर 'कला मंजुश्री' की लाइफ पर बेस है। कला में बाबिल खान, तृप्ती डिमरी और स्वास्तिका मुखर्जी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। 

Latest Bollywood News