1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. घर है या किसी फिल्म का सेट? अपारशक्ति खुराना का महल जैसा घर देखकर चौंकीं फराह, बेहद फैंसी है वॉशरूम और गैलरी

घर है या किसी फिल्म का सेट? अपारशक्ति खुराना का महल जैसा घर देखकर चौंकीं फराह, बेहद फैंसी है वॉशरूम और गैलरी

फराह खान ने हाल ही में अपने व्लॉग में अपारशक्ति खुराना का मुंबई स्थित घर दिखाया, जिसे देखने के बाद लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं है। कई ने तो अभिनेता के घर की तुलना किसी फिल्म के सेट से कर दी है।

aparshakti khurana- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/FARAH KHAN अपारशक्ति खुराना का लग्जरी घर

आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना भी फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। 'स्त्री' और 'भेड़िया' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। इस बीच अपारशक्ति खुराना अपने मुंबई वाले घर को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी झलक फराह खान ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दिखाई है। सोशल मीडिया पर अपारशक्ति खुराना के घर की अब खूब चर्चा हो रही है, जिसे देखकर किसी ने इसकी तुलना संजय लीला भंसाली की फिल्मों के सेट से कर दी तो किसी का कहना है कि ये घर किसी महल जैसा लग रहा है। अपारशक्ति का घर ही नहीं, दरवाजे तक बेहद खूबसूरत हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा।

बेहद खूबसूरत है अपारशक्ति खुराना का घर

फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग के सिलसिले में अपारशक्ति खुराना के घर पहुंचीं, जहां अभिनेता और उनकी पत्नी आकृति खुराना ने उनका स्वागत किया। अभिनेता के घर का एंट्रेंस भी ऐसा है कि किसी की भी नजर इस पर टिक जाए। बेहद खूबसूरत वूडन दरवाजा और इसके बगल में लगी नेमप्लेट, दोनों ही काफी अच्छे लग रहे थे। इसके बाद फराह खान ने घर में घुसते ही पूरे घर की सैर कराई, जो बेहद खूबसूरत और लग्जरी है।

वूडन वर्क से सजा घर

घर में घुसते ही फराह ने अपारशक्ति खुराना के घर का टूर कराया। सबसे पहले हॉल में आती हैं, जिस पर पूरे में वूडन वर्क हुआ है। इसके अलावा हॉल में कई फैंसी शो-पीस भी देखने को मिले। अपारशक्ति खुराना के घर का लिविंग एरिया भी बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव है। वहीं घर के एक हिस्से में लगा नीला झूमर भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। अभिनेता बताते हैं कि उनके घर को उनकी पत्नी ने सजाया है। पूरे घर में दीवार, फ्लोरिंग और सीलिंग में वूडन वर्क देखा जा सकता है, जो पूरे घर को लग्जरी लुक दे रहा था।

फराह को पसंद आया दरवाजा

फराह खान को इस घर में सबसे ज्यादा एक दरवाजा पसंद आता है, जिसके बाद अपारशक्ति खुराना बताते हैं कि इस दरवाजे को बनवाने और पेंट करवाने के बाद इसे आग से जलाकर डिजाइन किया गया है। घर का कॉरिडोर भी बेहद खास था, जिसमें अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति खुराना की बचपन की तस्वीरों के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों की भी तस्वीरें लगी हैं। वहीं फराह खान घर का वॉशरूम देखकर हैरान रह जाती हैं, जिसे कपल ने किसी म्यूजियम की तरह सजाया था। खूबसूरत शीशा, दीवार पर इंस्ट्रूमेंट बजाता एक मेटल का पुतला इसे लग्जरी लुक दे रहे थे।

ये भी पढ़ेंः 250 करोड़ में बनी फिल्म, 9 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर किया राज, 1788 करोड़ कमाकर सारे रिकॉर्ड कर दिए थे तहस-नहस
सिंगर बॉयफ्रेंड की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत, 18 महीने तक शोक मनाती रही गर्लफ्रेंड, अब कहा- 'डेटिंग के लिए तैयार हूं'

Latest Bollywood News