A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्चना पूरन सिंह ने किया 'छोटी बहू' का स्वागत, सेठी हाउस में शिफ्ट हुईं समीक्षा, आयुष्मान ने गोद में उठाकर कराया गृहप्रवेश!

अर्चना पूरन सिंह ने किया 'छोटी बहू' का स्वागत, सेठी हाउस में शिफ्ट हुईं समीक्षा, आयुष्मान ने गोद में उठाकर कराया गृहप्रवेश!

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के दोनों बेटे अपने व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। अर्चना-परमीत के बड़े बेटे आर्यमन जहां योगिता बिहानी को डेट कर रहे हैं तो वहीं छोटे बेटे आयुष्मान की गर्लफ्रेंड भी अब सेठी फैमिली के साथ शिफ्ट हो चुकी हैं।

archana puran singh- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/AARY VLOGS अर्चना पूरन सिंह।

अर्चना पूरन सिंह अब अपने व्लॉग्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अर्चना के साथ उनके पति और अभिनेता परमीत सेठी और दोनों बेटे आर्यमन-आयुष्मान भी उनके व्लॉग्स का हिस्सा होते हैं, जो अक्सर साथ में हंसी-ठिठोली करते, एक दूसरे की टांग खिचाई करते नजर आ जाते हैं। धीरे-धीरे अर्चना का परिवार बढ़ता जा रहा है। पहले तो बड़े बेटे आर्यमन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस योगिता बिहानी सेठी परिवार के साथ शिफ्ट हो गईं और अब महीनों बाद छोटे बेटे आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी भी सेठी परिवार के साथ शिफ्ट हो गई हैं। आर्यमन के व्लॉग में इसकी झलक देखने को मिली।

सेठी परिवार के घर में शिफ्ट हुईं समीक्षा

आर्यमन के व्लॉग की शुरुआत में पहले तो आर्यमन, योगिता और आयुष्मान के साथ समीक्षा के पुराने घर पहुंचते हैं, जहां से वह उनका सामान उठाते हैं। वीडियो में समीक्षा अपनी कॉफी मशीन उठाती हैं और मजाकिया अंदाज में कहती हैं- ये दहेज है। ये सुनकर आर्यमन हंस पड़ते हैं और कहते हैं कि ये देखकर पापा बहुत खुश होंगे। फिर सभी सामान लेकर सेठी हाउस पहुंचते हैं, जहां आयुष्मान फिल्मी अंदाज में समीक्षा को गोद में उठा लेते हैं और फिर घर के अंदर लेकर जाते हैं।

परंपरा फॉलो कर रहे आयुष्मान

जैसे ही आयुष्मान, समीक्षा को गोद में उठाते हैं, बालकनी में खड़ीं अर्चना पूरन सिंह खुशी से ताली बजाने लगती हैं। योगिता और आर्यमन भी ये देखकर खुश हो जाते हैं। फिर आर्यमन मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि 'मेरा छोटा भाई कितना खुश दिखाई दे रहा है, उसे बहुत बधाई।' इसके बाद समीक्षा बताती हैं कि आयुष्मान को उन्हें ऐसे गोद में उठाने का आइडिया अपने पापा यानी परमीत सेठी से मिला था। वह बताते हैं कि जब उनके माता-पिता यानी परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह की शादी हुई, परमीत, अर्चना को उठाकर चार मंजिल चढ़े थे। आयुष्मान ने अपने माता-पिता का यही आईकॉनिक मोमेंट दोहराया है।

समीक्षा के लिए खाली की अलमारी

इसके बाद आर्यमन ने आयुष्मान के नए कमरे की झलक भी दिखाई, जिसे रेनोवेट किया गया है। इसी दौरान आयुष्मान बताते हैं कि उन्होंने समीक्षा के लिए अलमारी भी खाली कर दी है। इसी बीच मजाक में आर्यमन कहते हैं कि इस कमरे को रेनोवेट कराने में आयुष्मान ने इतने पैसे खर्च कर दिए हैं, जितना उन्होंने पूरे घर के रेनोवेशन में किया है। आर्यमन ने ये भी बताया कि वह जो घर रेनोवेट करा रहे हैं, वो उन्हें उनके माता-पिता ने गिफ्ट किया है।

ये भी देखेंः मशहूर अभिनेता की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी के साथ सफर पर निकले थे एक्टर, ट्रक से टक्कर में गई जान
प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, दीपिका पादुकोण भी नहीं बनीं मेट गाला 2026 का हिस्सा, दोनों की दो-दो वजहें

Latest Bollywood News