A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ब्रेकअप की अफवाहों के बीच इग्नोर नहीं मलाइका को प्रोटेक्ट करते दिखे अर्जुन कपूर, यूजर्स बोले- 'हसबैंड मटेरियल हो आप'

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच इग्नोर नहीं मलाइका को प्रोटेक्ट करते दिखे अर्जुन कपूर, यूजर्स बोले- 'हसबैंड मटेरियल हो आप'

कुछ महीनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने ब्रेकअप की अफवाहों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अब मुंबई में एक इवेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। जहां भीड़ में अर्जुन मलाइका को प्रोटेक्ट करते दिखाई दे रहे हैं।

Arjun Kapoor protect Malaika Arora- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM ब्रेकअप अफवाहों के बीच साथ दिखे मलाइका-अर्जुन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने ब्रेकअप की वजह से सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा पर बने हुए हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक इस बारे में खुलकर कोई बात नहीं की है। ब्रेकअप की खबरों के बीच आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों क्रिप्टिक पोस्ट लगातार शेयर कर ये हिंट दे रहे हैं कि उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं है। वहीं इन सब के बीच बीती रात मलाइका और अर्जुन को एक इवेंट में देखा गया था। जहां अर्जुन कपूर मलाइका को भीड़ में प्रोटेक्ट करते दिखाई दे रहे थे, लेकिन दोनों एक-दूसरे से दूर बैठे दिखाई दिए। इस वक्त सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर ने किया प्रोटेक्ट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के 'आईटी' कपल थे जो हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर अपने-अपने जन्मदिन पर अपने प्यार का इजहार किया था, जिसके बाद एक-दूसरे के साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया। लेकिन दुख की बात है कि कुछ महीनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामेन आने लगी। इन सब के बीच अब मलाइका-अर्जुन का एक बहुत ही प्यारा वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को भीड़ में बचाते हुए दिखाई दिए।

मलाइका ने अर्जुन को किया इग्नोर

पैपराजी विरल भयानी ने जो वीडियो शळेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि जब एक फैन अर्जुन के साथ सेल्फी ले रहा होता है। तभी पीछे से मलाइका निकलती हैं और उसी दौरान अर्जुन उन्हें भीड़ से बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन छैयां छैयां गर्ल एक्टर को अनदेखा कर उनसे दूर बैठ जाती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के ब्रेकअप की खबरें पक्की लगने लगी हैं। वहीं कुछ लोग कमेंट करते हुए एक्टर अर्जुन कपूर की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सर, आप तो सच में हसबैंड मटेरियल हैं'। वहीं एक ने लिखा, 'आप कितने अच्छे हैं मलाइका की अभी भी इतनी केयर करते हैं।'

Latest Bollywood News