A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: चलते कॉन्सर्ट में फैन ने की ऐसी हरकत भन्ना गया सिंगर का माथा, मुंह पर थूका और गंदी गालियों से बिगड़ गया माहौल

Video: चलते कॉन्सर्ट में फैन ने की ऐसी हरकत भन्ना गया सिंगर का माथा, मुंह पर थूका और गंदी गालियों से बिगड़ गया माहौल

सिंगर अर्पित बाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक फैन के ऊपर थूकते हुए दिख रहे हैं। साथ ही गंदी गंदी गालियां भी दे रहे हैं।

Arpit Bala- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ARPIT_KA_BALA अर्पित बाला

शनिवार की शाम हैदराबाद के एक क्लब में रंगीन माहौल था और संगीत के सुरों पर लोग नाच रहे थे। बॉलीवुड सिंगर अर्पित बाला स्टेज पर अपने क्रू के साथ गा रहे थे और वहां मौजूद लोग संगीत का लुत्फ उठा रहे थे। तभी अचानक स्टेज पर एक बोतल आती है और गाना गा रहे अर्पित को छू जाती है। बस इसी एक हरकत की वजह से इस रंगीन शाम का मजा खराब हो जाता है। अर्पित बाला अपना आपा खो देते हैं और कॉन्सर्ट को रोककर उस आरोपी इंसान को खोजने लगते हैं जिसने बोतल फेकी थीं। अर्पित अपनी नजरों से आरोपी तय करते हैं और उसके ऊपर थूक देते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने स्टेज से ही उस व्यक्ति को गंदी गंदी गालियां दे डालते हैं। इसका वीडियो बन जाता है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस रवैया को गलत ठहराया है। 

कौन हैं अर्पित बाला?

अर्पित बाला बीते रोज हैदराबाद में अपने प्रदर्शन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी उनका नाम काफी देखने को मिल रहा है। अर्पित एक पॉपुलर सिंगर हैं और अब तक कुछ हिट गाने भी दे चुके हैं। फरीदाबाद में अर्पित का जन्म हुआ था और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कैरी मिनाटी के स्कूल के दोस्त भी रहे हैं। स्कूलिंग के बाद जिंदल कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की और संगीत में करियर बनाया। अब अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट भी करते हैं और गाने भी कंपोज करते हैं। 

वीडियो ने शुरू किया विवाद?

वहीं अर्पित बाला का फैन पर खूकते हुए और गंदी गंदी गालियां देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है और इसो लेकर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने सिंगर के इस फैसले को गलत ठहराया है और आपा नहीं खोने की सलाह दी है। वहीं कुछ लोगों ने अर्पित के रवैये का समर्थन करते हुए बोतल फेकने की हरकत की भी आलोचना की है। हालांकि अर्पित ने अभी तक इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसे इंस्टाग्राम पर जिम ग्रीक नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है। 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल ने रचाई शादी, शेयर की ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें

'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताना पड़ा भारी, विवादों में फंसी अनीत पड्डा की बहन रीत, इंस्टाग्राम से हुईं गायब

Latest Bollywood News