A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्टर, जिसने कभी पेरेंट्स से नहीं बोला झूठ, मां की मौत का खुद को मानते हैं जिम्मेदार

बॉलीवुड एक्टर, जिसने कभी पेरेंट्स से नहीं बोला झूठ, मां की मौत का खुद को मानते हैं जिम्मेदार

बॉलीवुड का वो एक्टर, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी माता-पिता को झूठ नहीं बोला है। दुखद बात यह है कि वह आज भी अपनी मां की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं।

arshad warsi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ARSHAD_WARSI अरशद वारसी

अरशद वारसी आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह एक जाने-माने इंडियन एक्टर हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने कई अवॉर्ड जीते हैं, जिसमें पांच नॉमिनेशन में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड भी शामिल है। उन्हें बॉलीवुड का 'सर्किट' भी कहा जाता है। एक्टर ने एक्टिंग में कदम रखने से पहले काश (1987) में महेश भट्ट के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया और रूप की रानी चोरों का राजा (1993) में एक गाना कोरियोग्राफ भी किया। उन्होंने 1996 में तेरे मेरे सपने से एक्टिंग में डेब्यू किया है। अरशद की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जीवन के बारे में कम लोगों को पता है। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने बताया था कि उन्होंने अपने माता-पिता से कभी झूठ नहीं बोला है।

इस एक्टर ने माता-पिता से कभी नहीं बोला झूठ

अरशद वारसी अक्सर अपने पिता अहमद अली खान के साथ अपने मजबूत और खूबसूरत रिश्ते के बारे में बात करते हैं। इस करीबी रिश्ते की वजह से उन्हें कभी अपने माता-पिता से झूठ बोलने की जरूरत महसूस नहीं हुई। उनका रिश्ता भरोसे, खुलेपन और आपसी सम्मान पर बना था, जहां बातचीत आसान और बिना किसी जजमेंट के होती थी। वारसी ने बताया कि उनके पिता उनके साथ एक दोस्त की तरह पेश आते थे, जिससे उनके लिए अपनी जिंदगी के हर पहलू के बारे में सच बोलना आसान हो गया। इस गहरे रिश्ते ने न सिर्फ उनके मूल्यों को बनाया, बल्कि उनकी जमीनी और ईमानदार पर्सनैलिटी बनाने में भी अहम भूमिका निभाई।

अरशद वारसी हैं अपनी मां की मौत के दोषी

राज शमनी के पॉडकास्ट में अरशद वारसी ने अपने करियर, अपनी पत्नी और बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने से पहले आई मुश्किलों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उनके पास अपने परिवार के साथ ज्यादा यादें नहीं हैं, क्योंकि उनका ज्यादातर बचपन बोर्डिंग स्कूल में बीता है। उन्होंने कहा, 'जब मेरे बचपन की बात आती है तो मुझे अपने परिवार से ज्यादा अपने स्कूल के बारे में याद है क्योंकि मैं 8 साल की उम्र में बोर्डिंग स्कूल चला गया था।' एक्टर ने आगे बताया कि उनकी मां किडनी फेलियर से जूझ रही थीं और उनका रेगुलर डायलिसिस हो रहा था। उस दौरान, डॉक्टरों ने परिवार को चेतावनी दी थी कि उन्हें पानी न पिलाया जाए। उन्होंने याद करते हुए कहा कि वह बार-बार पानी मांगती थी, लेकिन मुझे उन्हें पानी देने की इजाजत नहीं थी और एक रात उन्होंने पानी मांगा, लेकिन मैंने मना कर दिया। उसी रात उनकी मौत हो गई और मैं खुद को दोषी मानता हूं।

ये भी पढे़ं-

'कपिल शर्मा शो' में दादी बन एक्टर को मिली शोहरत, क्यों अचानक हुआ गायब? बताई वजह

'आशिकी' फेम राहुल रॉय का इतना बदला हुलिया, पहचाना मुश्किल, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News