1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Arun Bali: दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

Arun Bali: दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

Arun Bali: दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का आज निधन हो गया है।

Arun Bali- India TV Hindi
Image Source : ARUN BALI Arun Bali

Highlights

  • बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है।
  • अरुण बाली एक दुर्लभ बीमारी Myasthenia Gravis से जूझ रहे थे।

Arun Bali: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। बता दें  वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

जानकारी के अनुसार अरुण बाली लंबे समय से बीमार चल रहे थ। कुछ महीने पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अरुण बाली एक दुर्लभ बीमारी Myasthenia Gravis से जूझ रहे थे। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है। जो नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर की वजह से होती है।

इन फिल्मों में आए नजर

अरुण बाली ने राजू बन गया जेंटलमैन, फूल और अंगारे,केदारनाथ खलानयक, थ्री इडियट्स और पानीपत समेत कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो 'बाबुल की दुआएं लेती जा' में शानदार काम किया है। 

Latest Bollywood News