A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टार क्रिकेटर संग आशा भोसले का गाना, बना था सबसे बड़ा चार्टबस्टर, आज भी लोगों का फेवरेट

स्टार क्रिकेटर संग आशा भोसले का गाना, बना था सबसे बड़ा चार्टबस्टर, आज भी लोगों का फेवरेट

आशा भोसले ने क्रिकेटर संग भी एक सुपरहिट गाना दिया है। ये क्रिकेटर भारतीय नहीं बल्कि विदेशी टीम का था। इसके बाद भी दोनों का ये गाना लोगों को खूब पसंद आया था।

Asha Bhosle- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@ASHABHOSLE आशा भोसले

बॉलीवुड की सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने रविवार को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। आशा के निधन पर बॉलीवुड की संगीत की दुनिया में मातम पसर गया है। 20 से ज्यादा भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गानों को अपनी सुरीली आवाज से सजाने वाली आशा ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संग भी सपुरहिट गाना दिया है। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज ब्रेट ली हैं। ये गाना साल 2007 में रिलीज हुआ था और लोगों को खूब पसंद आया था। 

क्रिकेट और म्यूजिक फैन्स के लिए बनाया था गाना

2007 में आशा भोसले ने 'यू आर द वन फॉर मी' गाने से संगीत और क्रिकेट दोनों के फैन्स को खुश कर दिया था। इस गाने में ब्रेट ली भी शामिल थे। यह गाना जबरदस्त हिट हुआ, जिससे प्रशंसक इसकी धुन पर थिरकने लगे और ली और भोसले दोनों की प्रतिभा से अचंभित रह गए। अपनी आत्मकथा 'माई लाइफ' में, ब्रेट ली ने भोसले के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस गाने का वीडियो 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत में रहने के दौरान शूट किया गया था। गाने में ब्रेट ने हिंदी में ये पंक्तियाँ भी गाईं, हां, मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारा ही रहूंगा। ब्रेट ली लिखते हैं, 'मुझे बहुत मजा आया। मैंने अपने किसी भी साथी को नहीं बताया कि मैं क्या कर रहा था, जब मैं शूटिंग के लिए गया, तो मैंने उनसे कहा कि मैं बस गलियों में घूमने जा रहा हूं। उस तूफानी रिकॉर्डिंग अनुभव के चार महीने बाद, मेरी मुलाकात आशा से हुई जब वह ओपेरा हाउस में प्रस्तुति देने सिडनी आई थीं। उन्होंने मुझे अपना संकलन एल्बम दिया, जिस पर उनके हस्ताक्षर थे। यह हमेशा मेरे लिए अनमोल रहेगा।' ली ने यह भी बताया था कि आशा एंड फ्रेंड्स प्रोजेक्ट के इस गाने के बोल उन्होंने मात्र आधे घंटे में लिखे थे, जिससे उन्हें अपनी रचनात्मकता का एक नया पहलू खोजने में मदद मिली। 

बायोग्राफी में बताया था गाने का किस्सा

ब्रेट ली ने अपनी बायोग्राफी में इसका जिक्र किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मुझे यह साबित करना था कि मैं गा सकता हूं। मैंने टीम होटल में बुक किए गए एक कमरे में कुछ गाने गाकर परीक्षा पास कर ली। शमीम परिणाम से खुश लग रहे थे। मुझे बताया गया कि संकलन के लिए मेरे लिए एक गाना चुना जाएगा... बस एक ही चीज थी जिसे मैं बदलना चाहता था।' 2011 में आशा भोसले की प्रशंसा करते हुए, ली ने उनके साथ काम करने को एक असाधारण अवसर बताया था। ली ने लिखा, 'वह एक प्यारी और सौम्य महिला थीं, जिनमें हास्य की अद्भुत भावना थी। एक महान हस्ती के साथ काम करने का कितना बड़ा अवसर था। वह 70 वर्ष से अधिक उम्र की थीं, उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए हजारों गाने गाए थे और अनगिनत एल्बम रिलीज़ किए थे। वह भारतीय संगीत की अरेथा फ्रैंकलिन थीं।' रविवार को आशा भोसले का निधन हो गया है और संगीत जगत के दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

ये भी पढ़ें- 9 साल में पिता को खोया, आंखों के सामने हुई बेटी और बेटे की मौत, संगीत की लंबी विरासत छोड़ गईं आशा भोसले, ये रही पूरी फैमिली ट्री

आशा भोसले की नातिन का बॉलीवुड में बजता है डंका, सुपरहिट की लगा चुकी हैं झड़ी

Latest Bollywood News