1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पागल कुत्ते ने नहीं काटा...' एली अवराम को डेट करने पर बोले आशीष चंचलानी

'पागल कुत्ते ने नहीं काटा...' एली अवराम को डेट करने पर बोले आशीष चंचलानी

आशीष चंचलानी ने पिछले दिनों एली अवराम के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद दोनों की डेटिंग रूमर्स शुरू हो गईं। हालांकि, बाद में दोनों ने ये साफ कर दिया कि ये तस्वीर दोनों के म्यूजिक वीडियो से है। इस बीच आशीष चंचलानी ने बताया कि वह एली अवराम को डेट करेंगे या नहीं।

Ashish Chanchlani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ASHISHCHANCHLANI आशीष चंचलानी और एली अवराम।

यूट्यूबर आशीष चंचलानी पिछले दिनों तब सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने एक्ट्रेस एली अवराम के साथ एक फोटो शेयर की। दोनों की इस तस्वीर को देखते ही फैंस को लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आशीष चंचलानी ने इस तस्वीर को शेयर करने के बाद फैंस के बीच चल रही उनके रिलेशनशिप की चर्चा पर कोई सफाई नहीं दी और न ही एली अवराम की ओर से इस पर प्रतिक्रिया दी गई। लेकिन, फिर कुछ ही दिनों में दोनों का म्यूजिक वीडियो आया और फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया। ये फोटो दोनों के गाने 'चांदनिया' के एक सीन की थी, जिसके बाद दोनों को ट्रोल किया जाने लगा। इस बीच आशीष चंचलानी ने ये भी साफ कर दिया है कि वह कभी भी एली अवराम को डेट नहीं कर सकते।

एली अवराम को डेट करने पर क्या बोले आशीष चंचलानी?

आशीष चंचलानी हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपने फैंस से रुबरु हुए। इस दौरान उन्होंने अपने गाने को इतना प्यार देने के लिए फैंस को शुक्रिया कहा। लाइव के दौरान ही यूट्यूबर के एक फैन ने उनसे एली अवराम को लेकर सवाल किया, जिस पर उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि वह कभी एली को डेट नहीं कर सकते। यूट्यूबर ने कहा- 'मैं कभी एली को डेट नहीं कर सकता। मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है, एली के साथ काम करना ही ऐसा था जैसे शेर के मुंह में हाथ डालना। मेरे लिए उनके साथ काम करना ही बहुत मुश्किल था।'

फोटो पर आशीष का रिएक्शन

आशीष ने आगे एली संग अपनी तस्वीर वाले प्रैंक पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनका प्रैंक इतना हाईलाइट हो जाएगा। आशीष ने कहा- 'मुझे लगा, सबके साथ प्रैंक करूं, लेकिन जब ये बात मीडिया में आ गई तो पता चला कि मामला बड़ा हो गया है। हालांकि, एली के पेरेंट्स को सब पता था। उन्हें सच्चाई पता थी।' लाइव के दौरान ही आशीष चंचलानी ने एली से पूछा कि क्या इतना सब होने के बाद उनके दिमाग में ये बात नहीं आई कि उन्हें सच में डेट करना चाहिए, इस पर एली ने उन्हें घूरना शुरू कर दिया। इस पर आशीष कहते हैं- 'अच्छा छोड़ो, मैं इन्हें काफी डेट नहीं कर सकता।'

ट्रोल्स को आशीष चंचलानी का जवाब

बता दें, आशीष चंचलानी ने जब एली के साथ फोटो शेयर की तो उनके फैंस को लगा कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन, जैसे ही लोगों को पता चला कि ये एक फेक पोस्ट था, तो लोगों ने उन्हें और एली को टारगेट करना शुरू कर दिया और निगेटिव कमेंट्स किए। इस पर आशीष ने कहा- 'मैं क्लीयर करना चाहता हूं कि मैंने कोई गलती नहीं की है। जो लोग कमेंट सेक्शन में कमेंट कर रहे हैं वो न तो मेरी ऑडियंस हैं, न फैंस और न ही फॉलोअर्स। उनमें से आधे तो मुझे फॉलो भी नहीं करते। ये एक फ्री प्लेटफॉर्म है और जो लोग घटिया बातें करते हैं, उन्हें न तो मेरा सपोर्ट है और न ही मेरे फैंस का।'

Latest Bollywood News