1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बना एक्टर, साउथ फिल्म में दिखाएंगे दम, कार्तिक आर्यन की हीरोइन के साथ करेंगे काम

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बना एक्टर, साउथ फिल्म में दिखाएंगे दम, कार्तिक आर्यन की हीरोइन के साथ करेंगे काम

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रहे डेविड वॉर्नर अब जल्द ही साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस महीने की 28 तारीख को रिलीज हो रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की हीरोइन श्रीलीला भी नजर आएंगी।

David Warner- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी डेविड वॉर्नर के बल्ले से पूरी दुनिया के बॉलर कांपा करते थे। डेविड ने अंतरर्राष्ट्री क्रिकेट मुकाबलों से लेकर आईपीएल तक में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। बीते साल डेविड वॉर्नर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। अब डेविड वॉर्नर एक्टिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। डेविड अब जल्द ही साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में डेविड बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की हीरोइन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। क्रिकेट की दुनिया का ये स्टार खिलाड़ी अब ग्लैमर की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहते हैं। हालांकि डेविड पहले भी एक विज्ञापन एसएस राजामौली के साथ शूट कर चुके हैं। 

इसी महीने रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि डेविड वॉर्नर ने तेलुगू फिल्म 'रॉबिनहुड' में काम किया है। हालांकि अभी तक डेविड के किरदार के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन डेविड अब इस फिल्म में श्रीलीला के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। श्रीलीला अब जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'आशिकी-3' में नजर आने वाली हैं। वहीं डेविड वॉर्नर फिल्म 'रॉबिनहुड' में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी महीने की 28 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को वैंकी कुडुमुला ने डायरेक्ट किया है और वेनेला किशोर, श्रीलीला और लाल जैसे एक्टर्स अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

क्रिकेट के बाद एक्टिंग की दुनिया में रखेंगे कदम

बता दें कि डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के एक धाकड़ खिलाड़ी रहे हैं। करीब डेढ़ दशक तक अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में अपना परचम फहराने वाले डेविड अब क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। साथ ही अब डेविड एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने की जुगत में जुटे हैं। डेविड पहले भी ऑस्कर विनिंग फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ विज्ञापन भी शूट कर चुके हैं। डेविड भारत से काफी प्रभावित रहते हैं और अक्सर ही भारतीय गानों पर रील बनाते रहते हैं। डेविड का भारतीय खिलाड़ियों से भी तगड़ा कनेक्शन है। अब देखना होगा कि डेविड वॉर्नर इस फिल्म में अपनी कितनी छाप छोड़ पाते हैं। फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 

Latest Bollywood News