A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Avatar 2 Box Office Day 1 Prediction: 'अवतार 2' को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

Avatar 2 Box Office Day 1 Prediction: 'अवतार 2' को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार ओपनिंग, कमाए इतने करोड़

Avatar 2 Box Office Day 1 Prediction: अवतार: द वे ऑफ वॉटर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म पहले दिन से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छा गई है।

indiatv- India TV Hindi
Avatar 2

Avatar 2 Box Office Day 1 Prediction: डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' 16 दिसंबर को रिलीज हुई है। 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' डबल डिजिट में ओपनिंग की है।

बता दें  फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' लोगों को काफी पसंद आ रही। फैंस इस फिल्म का बहुत सालों से इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार फिल्म की पहले दिन 40-45 करोड़ रुपये कमाई होगी। खबरों के अनुसार लोगों ने पहले से ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कर ली थी। वहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही 30 करोड़ रुपये की कमाई एडवांस कलेक्शन से ही कर ली थी। 

Avatar 2 Movie Review: जेम्स कैमरून ने पैंडोरा पर बसायी बेम‍िसाल दुनिया, देखकर आप भी कहेंगे वाह!

फिल्म 'अवतार' साल 2009 में रिलीज हुई थी। फैंस इसके दूसरे पार्ट का 12 साल से इंतजार कर रहे थे। 'अवतार 2' भारत में 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की गई है। 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को भारत में छह भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिनमें अंग्रेजी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी शामिल है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद ये फिल्म कुछ वेबसाइटों पर फुल एचडी में लीक हो गई है। फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' में सैम वर्थिंगटन, जोए साल्डाना, केट विंसलेट, सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ब्रिटेन डाल्टन जैसे कलाकार नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News