1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना भी हैं कॉमेडी के लिए तैयार, सारा अली खान संग जमी है जोड़ी, मई में रिलीज होगी फिल्म

आयुष्मान खुराना भी हैं कॉमेडी के लिए तैयार, सारा अली खान संग जमी है जोड़ी, मई में रिलीज होगी फिल्म

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है।

Aayushmann Khurana- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@AYUSHMANNKHURANA AND SARAALIKH आयुष्मान खुराना और सारा अली खान

आयुष्मान खुराना बीते साल रिलीज हुई फिल्म थामा में नजर आए थे। अब इस हॉरर कॉमेडी के बाद आयुष्मान जल्द ही सारा अली खान संग ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म 'पति पत्नि और वो दो' की नई रिलीज डेट सामने आई है। मेकर्स ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ये फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले इस फिल्म की रिलीज की तारीख 4 मार्च 2026 को तय की गई थी जो अब करीब 2 महीने बढ़ा दी गई है। 

तरण आदर्श ने दी जानकारी

यह जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने X पर साझा की। उनके पोस्ट में लिखा था, 'आयुष्मान खुराना - सारा अली खान - वामिका गब्बी - रकुल प्रीत सिंह, पति पत्नी और वो दो की नई रिलीज डेट... प्रजापतिपांडे की दुनिया में आपका स्वागत है... आयुष्मानखुराना, साराअलीखान, वामिकागब्बी और रकुलप्रीतसिंह पति पत्नी और वो दो के लिए एक साथ आए हैं। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भूषणकुमार और रेनूरविचोपड़ा द्वारा निर्मित, जूनोचोपड़ा क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं।' आगामी फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी में नए किरदार और परिस्थितियां देखने को मिलेंगी।

सीक्वल के साथ लौट रहे डायरेक्टर मुदस्सर अजीज

पहली फिल्म का निर्देशन करने वाले निर्देशक मुदस्सर अजीज सीक्वल का निर्देशन करने के लिए वापस आ रहे हैं। इस कॉमेडी फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा करेंगे, जबकि जूनो चोपड़ा क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम करेंगी। पहली फिल्म 'पति पत्नी और वो' 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने अभिनय किया था। यह 1978 में इसी नाम से बनी फिल्म का आधुनिक रीमेक थी और इसमें आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने सहायक भूमिका निभाई थी। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म भी 2019 में रिलीज हुई फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं। फिल्म के पहले पार्ट में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर अहम किरदारों में नजर आई थीं। अब फिल्म पति पत्नी और वो दो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  

ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी को रामायण से निकाला बाहर? एक्टर ने खुद बताई पूरी सच्चाई, इसी साल दस्तक देगी फिल्म

केवल Game of Thrones फैन्स के लिए आई ये सीरीज- Ser Duncan The Tall की कहानी, जेमी लेनिस्टर पर भारी था ये किरदार

Latest Bollywood News