1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bachchan Pandey: 'बच्चन पांडे' का नया पोस्टर आया, अक्षय का ऐसा रूप देखा ना होगा!

Bachchan Pandey: 'बच्चन पांडे' का नया पोस्टर आया, अक्षय का ऐसा रूप देखा ना होगा!

Bachchan Pandey New Poster: अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का नया लुक सामने आया है। साथ ही अक्षय ने इस मूवी के ट्रेलर को भी ये जानकारी दी है।

Bachchan Pandey New Poster- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM फाइल फोटो 

Bachchan Pandey New Poster: अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का नया लुक सामने आया है। 'बच्चन पांडे' का नया पोस्टर दमदार है। इसमें अक्षय एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। ये उनके फैंस को पसंद भी आ रही है तभी तो ट्विटर पर जमकर रिएक्शन मिल रहे हैं। हालांकि, अपने न्यू लुक को लेकर अक्षय ने भी शानदार बातें लिखी हैं।

अक्षय कुमार ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, इस कैरेक्टर के कई शेड्स हैं। बच्चन पांडे आपको डराने, हंसाने, रूलाने सबके लिए तैयार है। बस अपना प्यार बरसाएं। साथ ही अक्षय ने यह भी लिखा है कि ट्रेलर 18 फरवरी को आने वाला है।

अक्षय पोस्टर में गुस्से से भरे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका रौद्र रूप आपको डरा सकता है। साथ ही उन्होंने माथे पर रूमाल बांध रखा है और कान में बाली भी पहनी है। इससे पता चलता है कि अक्षय इस मूवी में भयंकर रूप पर्दे पर दिखने वाले हैं।

बच्चन पांडे के पोस्टर पर जैकलीन का रिएक्शन

'बच्चन पांडे' के पोस्टर पर फैंस के रिएक्शन

राखी सावंत को छोड़कर क्यों भागा उनका पति, एक्ट्रेस ने शादी टूटने पर बताई ये बातें

हालांकि, अक्षय कुमार की मूवी 'बच्चन पांडे' के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। उन सभी पोस्टर में अक्षय धांसू लुक के साथ नजर आए थे। अब देखना है कि 'बच्चन पांडे' के ट्रेलर में इनका कैसा लुक दिखाई देता है।

Latest Bollywood News